कोरोना लॉकडाउन में राहत दी गई कि आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों को निपटा सके। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम की एक्ट्रेस रही जूही परमार ने अपने पेरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की। जूही ने पेरेंट्स की वेड‍िंग एनिवर्सरी को बेटी समायरा के साथ मिलकर और भी खास बनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस स्पेशल डे की फोटोज और वीड‍ियो साझा की है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जूही के पापा अपनी पत्नी को रिंग देकर प्रपोज किया। 

मुंबई. कोरोना से संक्रमितों की संख्या अभी भी कम नहीं हुई है। हजारों की संख्या में लोग मौत के मुंह में जा रहे हैं। दुनियाभर में इस महामारी से लोग दहशत में है। भारत में इस महामारी से बचाव के लिए लॉकडाउन किया था, लेकिन अब इसमें भी राहत दी गई कि आमजनों की तरह सेलेब्स भी अपने जरूरी कामों को निपटा सके। हालांकि, अभी भी सेलेब्स कम ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स घर पर ही रहकर अपना टाइम पास कर रहे हैं। इसी बीच टीवी के पॉपुलर शो कुमकुम की एक्ट्रेस रही जूही परमार ने अपने पेरेंट्स की वेडिंग एनिवर्सरी सेलिब्रेट की।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बेटी के साथ मिलकर बनाया डे स्पेशल
जूही ने पेरेंट्स की वेड‍िंग एनिवर्सरी को बेटी समायरा के साथ मिलकर और भी खास बनाया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर इस स्पेशल डे की फोटोज और वीड‍ियो साझा की है। जूही ने यूट्यूब पर अपने मम्मी पापा के एनिवर्सरी सेलिब्रेशन का वीड‍ियो शेयर किया है। साथ ही इसकी प्लानिंग के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा क‍ि उनकी बेटी समायरा ने अपने नाना-नानी के लिए रोमांट‍िक प्रोग्राम का सरप्राइज प्लान किया था।

View post on Instagram


पत्नी को रिंग पहनाकर किया प्रपोज
वीडियो में देखा जा सकता है कि जूही के पापा अपनी पत्नी को रिंग देकर प्रपोज किया। प्रपोज करने के बाद उन्होंने रिंग अपनी पत्नी को पहनाई। बता दें उन्होंने 7 साल तक कुमकुम शो में काम किया था, जिसके बाद लोग उन्हें जूही कम और कुमकुम के नाम से ज्यादा जानने लगे थे। 2009 में शो के खत्म होने के बाद जूही ने विरासत, कुसुम, देवी, कर्मफल दाता शनि सहित कई टीवी सीरियलों में काम किया। 

View post on Instagram


की थी लव मैरिज
जूही और सचिन श्रॉफ की पहली मुलाकात बिल्कुल भी रोमांटिक नहीं थीं। दोनों एक शो के लिए पहली बार मिले थे। उस वक्त दोनों ने पहली बार अपना फोन नंबर एक्सचेंज किया था। हालांकि, वो शो कभी ऑनएयर नहीं हो पाया। इसके बाद भी दोनों में थोड़ी बहुत बातचीत की और फिल्म देखने का प्लान बनाया। जूही का एक नया शो शुरू होने वाला था 'सास वर्सेस बहू'। जब सचिन ने अचानक जूही को कॉल कर के मिलने के लिए कहा, मिलने के लिए जूही भी मान गई। मिलते ही सचिन ने जूही को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था। जूही ने सोचा नहीं था कि सचिन उन्हें प्रपोज करेगा।


हो गया तलाक
जूही और सचिन ने 2009 में शादी की थी। शादी के दो साल बाद ही दोनों के रिश्ते बिगड़ने लगे थे। 2011 में कपल के बीच हुए झगड़े की चर्चा मीडिया में आई थी, हालांकि बेटी समायरा के जन्म के बाद सब ठीक हो गया था लेकिन फिर झगड़े शुरू हो गए। सचिन की मानें तो जूही शॉर्ट टेंपर हैं जबकि वे इसके जस्ट अपोजिट हैं। जूही के इसी बर्ताव के कारण परेशानी आनी शुरू हुईं थी। वहीं, जूही की मानें तो सचिन बहुत जल्दी बातों को भूल जाते हैं। यही धीरे-धीरे झगड़े की जड़ बनीं। आकिरकार कपल ने तलाक ले लिया।