काम्या ने दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ दांग से 10 फरवरी को शादी की थी। शादी के बाद उनका हनीमून पर जाने का प्रोग्राम था, लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया और वे घर पर ही है। अब वे घर पर रहकर खुद तो साफ-सफाई का काम कर रही है, साथ ही पति और बच्चों से भी यहीं काम करवा रही है।  

मुंबई. कोरोना वायरस की वजह दुनियाभर में दहशत फैली हुई है। हर रोज हजारों लोगों की जान जा रही है। आमजन की तरह ही सेलिब्रिटीज भी इसको लेकर परेशान है। इसी बीच टीवी एक्ट्रेस काम्या पंजाबी का एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वे पूरे परिवार के साथ घर की साफ-सफाई करती नजर आ रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


पति और बच्चों के साथ की सफाई
बता दें कि काम्या ने दिल्ली के बिजनेसमैन शलभ दांग से 10 फरवरी को शादी की थी। शादी के बाद उनका हनीमून पर जाने का प्रोग्राम था, लेकिन कोरोना की वजह से लॉकडाउन हो गया और वे घर पर ही है। अब वे घर पर रहकर खुद तो साफ-सफाई का काम कर रही है, साथ ही पति और बच्चों से भी यहीं काम करवा रही है। 

View post on Instagram


इंस्टाग्राम पर शेयर किया वीडियो
काम्या ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में पूरा परिवार बहुत ही तेजी में घर को चमकाने का काम कर रहा है। वीडियो पर काम्या ने कैप्शन लिखा- अपनी जिम्मेदारी खुद उठाओ।थोड़ा काम करो और थोड़ा करवाओ।