भारत में कोरोना महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी हर दिन कई लोग इस संक्रामण की चपेट में आ रहे हैं और कई मौत के मुंह में जा रहे हैं। वैसे, सरकार ने लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो भाबी जी घर पर है को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

मुंबई. कोरोना वायरस की मार दुनियाभर में लोग झेल रहे हैं। रोज जहां हजारों लोग इस वायरस की चपेट में आ रहे हैं वहीं, हर दिन कई लोग मौत के मुंह में भी जा रहे हैं। भारत में भी इस महामारी का असर कम नहीं हुआ है। यहां भी हर दिन कई लोग इस संक्रामण की चपेट में आ रहे हैं और कई मौत के मुंह में जा रहे हैं। वैसे, सरकार ने लोगों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए लॉकडाउन के बाद अनलॉक की प्रक्रिया शुरू की है। आमजनों की तरह ही बॉलीवुड सेलेब्स भी जरूरत के हिसाब से ही घर से बाहर निकल रहे हैं। ऐसे में सेलेब्स से जुड़े कई कहानी-किस्से, फोटोज और थ्रोबैक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इसी बीच टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो भाबी जी घर पर है को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


उड़ी थी अफवाह छोड़ दिया शो
कुछ दिन पहले ही इस सीरियल में अनिता भाभी का रोल प्ले करने वाली सौम्या टंडन की हेयर ड्रेसर की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी, जिसके बाद आनन-फानन में शूटिंग रोक दी गई थी। वहीं, सेलेब्स की सैलरी में कटौती करने को लेकर भी इस सीरियल का नाम सामने आया था। इसके बाद खबर आई कि सौम्या टंडन ने इस सीरियल को अलविदा कहने का मन बना लिया है। और उनकी जगह कांटा लगा गर्ल के नाम से फेमस शेफाली जरीवाला उनकी जगह रोल प्ले करेंगी। ताजा जानकारी की मानें तो ऐसा कुछ भी नहीं होने वाला है और जल्दी ही वे शूटिंग जल्द शुरू भी कर देंगी। 

View post on Instagram


फीस कटौती पर जताई थी नाराजगी
दरअसल, सौम्या ने फीस में होने वाली कटौती पर नाराजगी जताई थी और बीते कुछ समय से वो सीरियल के सेट पर भी नहीं दिखाई दे रही थी। इसी कारण उन्हें लेकर कई तरह की अफवाहें सामने लगी थी। स्पॉटब्वॉय की नई रिपोर्ट के मुताबिक शेफाली जरीवाला सीरियल में नहीं नजर आएंगी। बता दें कि सौम्या सेट पर आने से डर रही थी क्योंकि उनका बेटा काफी छोटा है और वो उसकी हेल्थ को लेकर काफी चिंतित हैं। 

View post on Instagram