गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के अपकमिंग एप‍िसोड में इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। हाल ही में चैनल ने कुछ नए प्रोमो रिलीज किए हैं, जिनमें हॉटसीट पर बैठे साह‍िल (Sahil) एक करोड़ रुपए जीतते दिख रहे हैं। 

मुंबई। गेम रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' (Kaun Banega Crorepati) के अपकमिंग एप‍िसोड में इस सीजन का दूसरा करोड़पति मिलने वाला है। हाल ही में चैनल ने कुछ नए प्रोमो रिलीज किए हैं, जिनमें हॉटसीट पर बैठे साह‍िल (Sahil) एक करोड़ रुपए जीतते दिख रहे हैं। करोड़पति बनने के बाद अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) साहिल से 7 करोड़ का जैकपॉट सवाल भी पूछते दिख रहे हैं। हालांकि, क्या साहिल इस सवाल का जवाब दे पाएंगे ये तो आने वाला वक्त ही बताएगा। बता दें कि यह एपिसोड 21 अक्टूबर को प्रसारित होगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

बता दें कि साहिल के पिता एक गार्ड हैं। साह‍िल की लाइफ से जुड़ा एक वीडियो चैनल ने शेयर किया है, जिसमें उनके संघर्ष और केबीसी के मंच तक पहुंचने की कहानी दिखाई गई है। प्रोमो में साहिल कहते हैं- जब मेहनत और ज्ञान एक साथ हो जाते हैं, तो आप जीवन में बहुत कुछ कर सकते हैं। साह‍िल की जिंदगी पर बेस्ड इस प्रोमो को शेयर करते हुए चैनल ने लिखा- 'किताबों को अपना दोस्त, पापा को अपना आदर्श, ज्ञान और मेहनत को अपने हथ‍ियार मानने वाले साह‍िल, KBC में एक करोड़ जीतते हैं। पर क्या अब वो सात करोड़ के सवाल का जवाब दे पाएंगे। 

Scroll to load tweet…

साह‍िल से पहले आगरा की दृष्टिहीन कंटेस्टेंट हिमानी बुंदेला (Himani Bundela) ने 15 सवालों के सही जवाब देते हुए 1 करोड़ रुपए जीते थे। इसके साथ ही हिमानी इस सीजन की पहली करोड़पति भी बनी थीं। हिमानी नेत्रहीन थीं। उन्होंने एक एक्सीडेंट में अपनी आंखों की रोशनी खो दी थी। यह हादसा उनके साथ 2011 में हुआ था। 

पिछले सीजन में 4 महिलाएं बनी थीं करोड़पति : 
बता दें कि हिमानी बुंदेला के एपिसोड का प्रसारण 30 और 31 अगस्त को रात 9 बजे होगा। कौन बनेगा करोड़पति के सीजन 13 की शुरुआत 23 अगस्त से हुई है। इस सीजन के पहले कंटेस्टेंट झारखंड के रहने वाले ज्ञानराज बने। उन्होंने 3 लाख 20 हजार रुपए जीते थे। वहीं, इससे पहले सीजन 12 में 4 लोग करोड़पति बने थे। खास बात ये है कि ये चारों ही महिलाएं थीं। केबीसी सीजन 12 के करोड़पति कंटेस्टेंट नाजिया नसीम, मोहिता शर्मा, अनूपा दास नेहा शाह बनी थीं। इसे संयोग ही कहा जाएगा कि केबीसी के सीजन 13 की पहली करोड़पति भी महिला ही बनी है। 

ये भी पढ़ें-

बेहद टाइट और बोल्ड कपड़ों में नजर आईं मलाइका, माधुरी दीक्षित समेत ये सेलेब्स भी अलग-अलग जगहों पर आए नजर

आखिर अमिताभ बच्चन से ऐसा क्या मांगा अभिषेक ने कि बिग बी ने देने से किया मना, सबके सामने कहा था ये

सनी देओल की पत्नी फिल्मी पार्टियों से रहती है दूर, देखने में किसी हीरोइन से कम नहीं है धर्मेन्द्र की बड़ी बहू

शादीशुदा सनी देओल पत्नी को विदेश छोड़ इस हीरोइन से लड़ा रहे थे इश्क, पोल खुलते ही मचा था हंगामा

घर के कपड़े, बिना मेकअप और इस हाल में यहां घूमती नजर आई करीना कपूर तो बेटे संग दिखे सैफ अली खान

पहली बार सनी देओल भाई-बहनों संग एक फ्रेम में आए नजर, लाइमलाइट से दूर रहती है उनकी ये 3 सिस्टर्स