एक्ट्रेस मोहिना सिंह (30) की सगाई इसी साल 8 फरवरी को हुई थी। मोहिना ने गोवा के ताज हॉलिडे विलेज रिजॉर्ट में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सुयश रावत से सगाई की थी। 

मुंबई। टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह 14 अक्टूबर को शादी के बंधन में बंध गईं। मोहिना ने उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महराज के छोटे बेटे सुयश रावत के संग 7 फेरे लिए। फेरों के वक्त दुल्हन मोहिना जहां लाल कलर के लहंगे में थी तो वहीं दूल्हे सुयश क्रीम कलर की शेरवानी और पगड़ी में नजर आए। 7 फेरों के वक्त दूल्हा-दुल्हन के चेहरे पर मुस्कुराहट देखते ही बन रही थी। शादी के दौरान जयमाला और फेरों की रस्म में 2 लाख से ज्यादा लोग मौजूद थे। बता दें कि मोहिना ने 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के अलावा रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' में बतौर कंटेस्टेंट भी नजर आ चुकी हैं। उन्होंने रेमो डिसूजा के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'एबीसीडी : एनी बॉडी कैन डांस' में भी काम किया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

इसी साल 8 फरवरी को हुई थी सगाई : एक्ट्रेस मोहिना सिंह (30) की सगाई इसी साल 8 फरवरी को हुई थी। मोहिना ने गोवा के ताज हॉलिडे विलेज रिजॉर्ट में फैमिली मेंबर्स और क्लोज फ्रेंड्स की मौजूदगी में सुयश रावत से सगाई की थी। 

View post on Instagram

रियल लाइफ में राजकुमारी हैं मोहिना : मोहिना ने एक इंटरव्यू में होने वाले पति सुयश के बारे में बात करते हुए बताया था कि वो पॉलिटिकल फैमिली से बिलॉन्ग करते हैं। साथ ही सुयश काफी ज्यादा समाजसेवा के काम भी करते हैं। अक्टूबर 2018 में मोहिना का रोका हुआ था। मोहिना की रॉयल रोका सेरेमनी उनके होम टाउन रीवा, मध्य प्रदेश में हुई थी। बता दें, मोहिना रीवा के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं यानी कि असल जिंदगी में वो एक राजकुमारी हैं। रीवा की रॉयल फैमिली से मोहिना पहली लड़की हैं, जिन्होंने रियलिटी शो में पार्टिसिपेट किया और एक्टिंग वर्ल्ड में आईं।

View post on Instagram