पॉपुलर टीवी सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के पिता विपिन पुरी का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद गुरुवार को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। खबर मिलते ही पर्ल शूटिंग छोड़ अपने होमटाउन आगरा पहुंच गए हैं।

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'नागिन 3' (Naagin 3) के एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) के पिता विपिन पुरी का निधन हो गया है। वे कुछ समय से बीमार चल रहे थे जिसके बाद गुरुवार को हार्ट अटैक के चलते उनका निधन हो गया। खबर मिलते ही पर्ल शूटिंग छोड़ अपने होमटाउन आगरा पहुंच गए हैं। बता दें कि एक्टर अपने अपकमिंग शो ब्रह्मराक्षस 2 की शूटिंग के लिए मुंबई में थे। अचानक पिता के निधन की खबर मिलते ही वो शूटिंग छोड़ आगरा रवाना हुए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

पर्ल के पिता के निधन के चलते फिलहाल शो की शूटिंग को कुछ दिनों के लिए रोक दिया गया है। इस मुश्किल वक्त में शो के मेकर्स और टीम ने उन्हें पूरा सपोर्ट किया है। पिछले महीने ही एक्टर की नानी के निधन की खबर आई थी। 25 सितम्बर को नानी के गुजरने पर उन्होंने एक इमोशनल पोस्ट भी शेयर की थी। 

View post on Instagram

एक्टर ने लॉकडाउन के बाद से लेकर शूटिंग शुरू होने तक का पूरा वक्त अपनी फैमिली के साथ आगरा में बिताया था। पर्ल ने अगस्त में अपने माता-पिता की शादी की सालगिरह भी घर पर ही मनाई थी। इस दौरान सेलिब्रेशन की तस्वीरें भी शेयर की थीं। एक लंबी छुट्टी घरवालों के साथ बिताने के बाद पर्ल अपने अपकमिंग शो ब्रह्मराक्षस 2 की शूटिंग के लिए मुंबई लौटे थे।