टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से उथल-पुथल देखी जा रही है। अब खबर है कि नागिन 3 में काम करने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनको पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। वे फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। 

मुंबई. टीवी इंडस्ट्री में लंबे समय से उथल-पुथल देखी जा रही है। हाल ही में टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है (Yeh Rishta Kya Kehlata hai) के एक्टर करन मेहरा (Karan Mehra) और निशा रावल (Nisha Rawal) के बीच चल रहा पारिवारिक झगड़ा सामना आया है। इसके बाद खबर आई कि कुमकुम भाग्य (Kumkum Bhagya) की एक्ट्रेस लीना जुमानी (Leena Jumani) ने अपनी सगाई तोड़ दी है। अब खबर है कि नागिन 3 में काम करने वाले एक्टर पर्ल वी पुरी (Pearl V Puri) पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनको पुलिस ने रेप के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


बॉलीवुड बबल की रिपोर्ट की मानें तो एक्टर पर एक नाबालिग ने रेप का आरोप लगाया है। नाबालिग और उसके परिजनों के शिकायत दर्ज कराने के बाद पर्ल पी पुरी को पुलिस ने 4 जून को देर रात गिरफ्तार किया। उनके खिलाफ POCSO एक्ट के तहत कार्रवाई हुई है। वे फिलहाल पुलिस हिरासत में ही हैं। 


पिछले साल हुआ था पर्ल के पिता का निधन
पिछले साल अक्टूबर में पर्ल वी पुरी के पिता का निधन हो गया था। उस दौरान वे शो की शूटिंग में बिजी थे। उन्होंने पिता के निधन पर सोशल मीडिया पर एक इमोशनल नोट भी शेयर किया था। उन्होंने लिखा था- मैंने अपने पापा को खो दिया। दिवंगत श्री विपिन पुरी। वह एक बहुत खुशमिजाज इंसान थे, बहुत अच्छे शख्स, वो इंसान जिनकी वजह से आज मैं जो कुछ भी हूं, मैं सिर्फ एक पर्सेंट हूं। मैं आप सभी से अपील करता हूं कि जितना हो सके उतना अपने माता-पिता से प्यार करिए। उन्हें सारी खुशियां दीजिए, वो बेस्ट उनके लिए करिए जो आप उनके लिए कर सकते हैं, इससे पहले कि बहुत देर हो जाए। 


इन TV शोज में किया पुरी ने काम
पर्ल ने नागिन 3 के अलावा कई टीवी शोज में काम किया है। उन्हें दिल की नजर से खूबसूरत, फिर भी ना माने बदतमीज दिल, मेरी सासू मां, नागार्जुन एक योद्धा, बेपनाह प्यार और ब्रह्मराक्षस 2 में काम किया। वे बिग बॉस 12 और 13 में बतौर गेस्ट भी नजर आए थे। इसके अलावा किचन चैंप‍ियन 5 और खतरा खतरा खतरा जैसे रियलिटी शोज में भी वे नजर आ चुके हैं।