निशा रावल चाहती है कि सभी को (यानी सभी 13 कैदियों) को बुनियादी आवश्यक चीजें वापस दी जाएं, जो जेल में प्रवेश करते समय उनसे जब्त कर ली गई थीं।

मुंबई. एकता कपूर (Ekta Kapoor) की रियलिटी शो लॉक अप (Lock Upp) की शुरुआत धमाकेदार हुई । शो के प्रीमियर एपिसोड में शो की होस्ट कंगना रनौत (Kangana Ranuat ) ने 13 सेलिब्रिटी कंटेस्टेंट्स का आरोप बताया। ये कंटेस्टेंट शो में अपनी विवादित हरकतों से सबका ध्यान खींचने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। शो के पहले एपिसोड में निशा रावल (Nisha Rawal) भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की है। उन्हें बाकी कैदियों का समर्थन मिला है। आइए बताते हैं निशा क्यों भूख हड़ताल पर बैठ गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, निशा रावल चाहती है कि सभी को (यानी सभी 13 कैदियों) को बुनियादी आवश्यक चीजें वापस दी जाएं, जो जेल में प्रवेश करते समय उनसे जब्त कर ली गई थीं। उन्हें घर में प्रवेश करने से पहले सिर्फ तीन जरूरी चीजों को चुनने का विकल्प दिया गया था। निशा के भूख हड़ताल को देखते हुए कुछ चीजें दे दी गई। लेकिन एक्ट्रेस चाहती हैं कि उनके द्वारा लाए गए सभी चीजों को वापस कर दिया जाए। क्योंकि वो सभी चीजें उनके लिए जरूरी हैं। 

आपस में भिड़ेंगे कैदी 

वहीं, एक्ट्रेस की भूख हड़ताल को देखते हुए बाकी कैदी उन्हें हड़ताल खत्म करने का आग्रह किए। लेकिन वो अपने फैसले पर अडिग हैं। वहीं, कैदी नॉमिनेशन को लेकर एक दूसरे पर आरोप लगाते हुए नजर आएंगे। सारे कैदी अत्याचारी गेम खेलते दिखाई दे रहे हैं। अभी से ही कैदियों की आपस में नहीं बन रही है। 

ये कंटेस्टेंट पहुंचे लॉकअप में 

बता दें कि कंगना रनौत के इस रियलिटी शो 'लॉक अप' में निशा रावल, करणवीर वोहरा, पूनम पांडे, सारा खान, सायशा शिंदे, मुनव्वर फारूकी, सुनील पाल, सिद्धार्थ शर्मा, अंजली अरोड़ा, बबीता फोगाट, तहसीन पूनावाला, पायल रोहतगी, स्वामी चक्रपाणि महाराज जैसे मशहूर सिलेब्रिटीज जेल में कैदी के तौर पर पहुंचे हैं। 

एकता पर शो का कॉन्सेप्ट चोरी का आरोप लगा

बता दें कि एकता कपूर पर इस शो का कॉन्सेप्ट चुराने का आरोप लगा है। याचिकाकर्ता मिस्ट सनोबर बैग ने एकता कपूर, एमएक्स प्लेयर पर जेल कॉन्सेप्ट को चुराने का आरोप लगाया है। हैदराबाद की सिटी सिविल कोर्ट में इसकी सुनवाई हुई। शो पर कोर्ट ने स्टे ऑर्डर लगा दिया था। बाद में खबर आई कि कोर्ट ने वो स्टे ऑर्डर वापस ले लिया। जिसकी वजह से एकता कपूर का शो तय समय यानी 27 फरवरी को लॉन्च हुई। 

और पढ़ें:

KUMKUM BHAGYA में टीना फिलिप ने POOJA BANERJEE को किया रिप्लेस, इस किरदार में आएंगी नजर

MAHASHIVRATRI 2022: महाशिवरात्री पर शिव भक्त सुनें ये बॉलीवुड सॉन्ग, भोले की भक्ति में रम जाएगा मन

टीवी की 'पार्वती' ने दिखाया बोल्ड लुक्स,Sonarika Bhadoria की बिकिनी वाली तस्वीर देख फैंस के उड़े होश

एयरपोर्ट पर फिर दिखा रणवीर सिंह और दीपिका का प्यार, KIARA ADVANI ने न्यूड कलर का टॉप पहन लूटी महफिल