पॉपुलर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2' (Pavitra Rishta) के एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchika Kapoor) ने बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के घर 11 सितंबर को बेटी ने जन्म लिया है। 

मुंबई। पॉपुलर टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता 2' (Pavitra Rishta) के एक्टर शाहीर शेख (Shaheer Sheikh) पापा बन गए हैं। उनकी पत्नी रुचिका कपूर (Ruchika Kapoor) ने बेटी को जन्म दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपल के घर 11 सितंबर को बेटी ने जन्म लिया है। इससे पहले रुचिका की गोद भराई की रस्म हुई थी, जिसकी फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। फोटो में रुचिका कुर्सी पर बैठकर अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती नजर आई थीं। बैकग्राउंड में ‘बेबी शेख’ लिखा था, जबकि खूब सारे बलून लगे दिखे थे।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बता दें कि शाहीर शेख और रुचिका कपूर ने अब तक बेटी के जन्म की खुशखबरी ऑफिशियल नहीं की है। शाहीर और रुचिका ने 27 नवंबर, 2020 को कोर्ट मैरिज की थी। शादी के कुछ महीनों बाद ही खबर आई थी कि रुचिका प्रेग्नेंट हैं। एक इंटरव्यू में शहीर ने बताया था कि, शादी के बाद उनकी जिंदगी बदल गई है। शाहीर ने यह भी कहा था कि, वह इतने सालों से अकेले मुंबई में रह रहे थे लेकिन अब पार्टनर के साथ चीजों को शेयर करना सीख रहे हैं। शाहीर के मुताबिक उन्हें रुचिका के लिए खाना बनाना बहुत अच्छा लगता है। 

बता दें कि पवित्र रिश्ता में शाहीर से पहले मानव का रोल सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था। सुशांत के निधन के बाद शाहीर को मानव का रोल निभाने का मौका मिला। वहीं शाहीर शेख की पत्नी रुचिका कपूर बालाजी मोशन पिक्चर्स की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट और क्रिएटव प्रोड्यूसर हैं। एकता कपूर ने इसी साल जुलाई में एक फोटो शेयर करते हुए लिखा था- कभी-कभी बेहद सिंपल जिंदगियों में हमें असाधारण लव स्टोरीज मिल जाती हैं। मानव और अर्चना की असाधारण लव स्टोरी के गवाह बनिए। वहीं, अंकित लोखंडे ने भी सोशल मीडिया पर अपने लुक की एक फोटो शेयर की थी। ये सीरियल जल्द ही जी5 पर 15 सितंबर से शुरू होने जा रहा है।