रघु ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा- 'नताली ने बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ के साथ हाइपोबर्थिंग तकनीक का प्रयोग किया है। शांत, सुंदर और प्राकृतिक तरीका।' रघु और नताली ने अपने बेटे का नाम 'रिदम' रखा है। 

मुंबई. अक्षय कुमार की फिल्म 'तीस मार खान' में काम कर चुके रघु राम की पत्नी नताली डी लुसियो ने बेटे को जन्म दिया है। शादी के सालभर बाद ही कपल के घर खुशियां आई। रघु और नताशा ने अगस्त में प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी। रघु के बेटे की अभी कोई फोटो सामने नहीं आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, नताशा ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया है। रघु ने खुशी जाहिर करते हुए कहा, 'अब राहत मिली। वास्तव में कई भावनाएं हैं। हम इसके लिए महीनों से तैयारी कर रहे थे। हमने प्रेग्नेंसी, बच्चे के जन्म, उसकी देखभाल सभी के बारे में सीखा लेकिन इनमें से कुछ भी आपको माता-पिता बनने के लिए तैयार नहीं करता है।'

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


ऐसे दिया बेटे को जन्म
रघु ने बताया कि मां और बेटा दोनों स्वस्थ और सुरक्षित हैं। उन्होंने कहा- 'नताली ने बच्चे को जन्म देने के लिए वॉटर बर्थ के साथ हाइपोबर्थिंग तकनीक का प्रयोग किया है। शांत, सुंदर और प्राकृतिक तरीका।' रघु और नताली ने अपने बेटे का नाम 'रिदम' रखा है। बता दें कि रघु रियलिटी शो 'रोडीज' के जज रहे हैं। रघुराम ने गर्लफ्रेंड नताली से 12 दिसंबर, 2018 को दो रीति-रिवाजों से शादी की थी। नताली, रघु से 14 साल छोटी है। शादी से पहले दोनों ने 4 महीने एक-दूसरे को डेट किया था। बता दें, रघु राम से पहले कैनेडियन सिंगर नताली डी टीवी एक्टर एजाज खान को भी डेट कर चुकी हैं। हालांकि इनका जल्द ही ब्रेकअप हो गया। 

View post on Instagram


12 साल बाद टूटी थी पहली शादी
2006 में रघु ने सुगंधा गर्ग से शादी की थी। अब कपल का तलाक हो चुका है। 2015 में रघु राम पहली वाइफ सुगंधा गर्ग से अलग रहने लगे थे। हालांकि, कानूनी तौर पर ये कपल 2018 में अलग हो गया। दोनों ने अपने फ्रेंड्स को तलाक होने की पार्टी भी दी थी। 12 साल साथ रहने के बाद दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया था। रघु रियलिटी शो रोडिज से फेमस हुए वहीं, सुगंधा ने कई बॉलीवुड फिल्मों में काम किया है। 


इसलिए हुआ था पहली पत्नी से तलाक
रिपोर्ट्स की मानें तो रघु राम और सुगंधा के बीच में तलाक का कारण एक दूसरे को समय नहीं दे पाना था। सुगंधा ने बताया था कि हमारे बीच सब ठीक है, बस दोनों अपने-अपने काम की वजह से एक-दूसरे को समय नहीं दे पा रहे थे। इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का निर्णय लिया है। सुगंधा का कहना था कि अलग होने के बाद भी हम अच्छे दोस्त हैं। जब भी काम से वक्त मिलता है तो हम साथ में टाइम स्पेंड करते हैं। बता दें, नताली और सुगंधा भी करीबी फ्रेंड हैं।