एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। पति के गिरफ्तार होते ही शिल्पा शेट्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि शिल्पा इन दिनों डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 को जज कर रही है लेकिन अब वे अपकमिंग एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। 

मुंबई. एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Shilpa Shetty) के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा (Raj Kundra) को कोर्ट ने 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज गिया है। उनपर पोर्न फिल्में बनाने और बेचने के आरोप है। पति के गिरफ्तार होते ही शिल्पा शेट्टी को एक बड़ा झटका लगा है। बता दें कि शिल्पा इन दिनों डांस रियलिटी शो सुपर डांसर 4 (Super Dancer 4) को जज कर रही है लेकिन अब वे अपकमिंग एपिसोड में नजर नहीं आएंगी। स्पॉटब्वॉय की रिपोर्ट की मानें तो मंगलवार से सुपर डांसर चैप्टर 4 के अपकमिंग एपिसोड की शूटिंग होनी थी, लेकिन शिल्पा ने सेट पर आने से मना कर दिया है। बताया जा रहा है कि शिल्पा की जगह अपकमिंग एपिसोड में अब करिश्मा कपूर (Karisma Kapoor) स्पेशल जज के तौर पर दिखाई देंगी। मेकर्स ने करिश्मा कपूर, गीता कपूर और अनुराग बसु के साथ शो की शूटिंग शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


खबरों की मानें तो शिल्पा शेट्टी ने शूटिंग सेट पर ना आने का कारण नहीं बताया है। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि कुछ पर्सनल प्रॉब्लम आ गई है और इस वजह से वे शो के शूट पर नहीं आ पाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि शिल्पा के शो पर ना आने का कारण राज कुंद्रा की गिरफ्तारी है। 


मीडिया रिपोर्ट्स की मानें राज कुंद्रा मामले में बड़ा अपडेट जो सामने आया है वो यह है कि पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।