टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक गुम है किसी के प्यार में को हिट बनाने के लिए मेकर्स एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। मेकर्स जल्द ही शो के एक ट्रैक का प्रोमो रिलीज करने वाले हैं और इस प्रोमो में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा नजर आने वाली हैं।

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शोज में से एक गुम है किसी के प्यार में (Ghum Hai Kisike Pyaar Mein) को हिट बनाने के लिए मेकर्स एडी चोटी का जोर लगा रहे हैं। नील भट्ट (Neil Bhatt) और आयशा सिंह (Ayesha Singh) के इस शो के फैंस को जल्द ही सरप्राइज मिलने वाला है। मेकर्स जल्द ही शो के एक ट्रैक का प्रोमो रिलीज करने वाले हैं और इस प्रोमो में गुजरे जमाने की एक्ट्रेस रेखा (Rekha) नजर आने वाली हैं। इस प्रोमो की शूटिंग हो चुकी है और जल्द ही इसे रिलीज भी किया जाएगा। शो के करेंट ट्रैक में पाखी यानी ऐश्वर्या शर्मा (Aishwarya Sharma) के चलते सई (आयशा सिंह) और विराट (नील भट्ट) के बीच गलतफहमी पैदा हो जाता है। इसके बाद सई का एक्सीडेंट होता और विराट को अहसास होता है कि वो कितना गलत था। सई अभी तक विराट को माफ नहीं कर पाई है लेकिन आने वाले दिनों में सब कुछ ठीक होने वाला है। अपकमिंग एपिसोड में सई और विराट का हनीमून ट्रैक दिखाया जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


आपको बता दें कि इस सीरियल के लॉन्च के वक्त भी मेकर्स ने प्रोमो में रेखा को दिखाया था। शो के पहले प्रोमो में रेखा ही नजर आई थीं और यह प्रोमो काफी हिट हुआ था। वैसे, आपको बता कि इस शो का नाम रेखा की फिल्म रामपुर का लक्ष्मण के गाने गुम है किसी के प्यार.. पर ही रखा गया है। इस फिल्म में रेखा के साथ रणधीर कपूर थे।


प्रोमो वीडियो में रेखा गुम है किसी के प्यार में... गाना गाने के बाद कहती हैं- दरअसल ये गीत मेरे दिल के बेहद करीब है। इसमें कही कोई एक कसक छुपी हुई है, जहां प्यार का इंतजार तो है, लेकिन उसका नाम लेने की इजाजत नहीं है। जब दिल किसी के प्यार में सुबह शाम गुम रहे तो मोहब्बत इबादत बन जाती है। 


आपको बता दें कि रेखा लंबे समय से सिल्वर स्क्रीन से गायब है। वे आखिरी बार 2014 में आई फिल्म सुपर नानी में नजर आई थी। हालांकि, इसके बाद उन्होंने दो फिल्मों में कैमियो किया था। रेखा ने दो अनजाने, सुहाग, मिस्टर नटवरलाल, निशान, कर्तव्य, राम बलराम, शेषनाग, किस्मत, एक ही भूल, खून भरी मांग, खूबसूरत जैसी कई फिल्मों में काम किया है।