मुंबई। कंगना रनोट और शिवसेना सांसद संजय राउत के बीच शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। दरअसल, हाल ही में कंगना ने संजय राउत के एक बयान का जवाब देते हुए मुंबई की तुलना पीओके से कर दी थी। कंगना की यह बात मुंबई में कई लोगों को अच्छी नहीं लगी और कुछ औरतें उनके विरोध में उतर आईं। इसके बाद इन महिलाओं ने कंगना के पोस्टर पर चप्पल-जूते बरसाते हुए अपना विरोध जताया। हालांकि ऐसा करने पर टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे उर्फ 'अंगूरी भाभी' ने उन महिलाओं की आलोचना की है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

शिल्पा शिंदे ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा, 'औरत ही औरत की दुश्मन है। इन औरतों को कितने रुपए मिले हैं, यह शर्मनाक काम करने के लिए? घर में यही औरतें अपने पति से मार खाती होंगी, उसी की बौखलाहट पोस्टर पर निकाल रही हैं।

बता दें सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से ही कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार को घेरती आ रही हैं। हाल में उन्होंने ट्वीट करके कहा था कि मूवी माफिया के गुंडों से ज्यादा डर मुंबई पुलिस से लगता है। मुंबई पुलिस से डर लगने की बात को लेकर शिवसेना सांसद संजय राउत ने पार्टी के मुखपत्र 'सामना' में लिखा था कि मुंबई में रहने के बावजूद वो शहर की पुलिस की आलोचना करती हैं। हम उनसे अनुरोध करते हैं कि वे मुंबई वापस ना लौटें। ये मुंबई पुलिस का अपमान है।

संजय राउत के इस बयान के बाद 3 सितंबर को कंगना ने ट्वीट करते हुए जवाब दिया था कि संजय राउत ने मुझे खुली धमकी दी है और कहा है कि मुंबई वापस मत आना, मुंबई की गलियों में आजादी के नारे लगने के बाद अब खुली धमकियां, मुंबई क्यों पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) की तरह लग रही है?

इसके बाद कंगना ने अगले दिन ट्वीट करते हुए लिखा, लोग मुझे मुंबई वापस नहीं आने को लेकर धमका रहे हैं। इसलिए मैंने फैसला किया है कि मैं आने वाले सप्ताह में 9 सितंबर को मुंबई की यात्रा करूंगी। मैं वो वक्त भी बताऊंगी, जब मैं मुंबई हवाई अड्डे पर उतरूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।