नमिश तनेजा ने 2013 में टीवी शो 'एक नई पहचान' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, इक्यावन, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो और विद्या जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है। 

मुंबई। टीवी के पॉपुलर शो 'स्वरागिनी' में लक्ष्य माहेश्वरी का किरदार निभा चुके एक्टर नमिश तनेजा को शूटिंग के दौरान शॉक लगा है। हादसे के बाद उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाना पड़ा है। दरअसल, नमिश को टीवी शो विद्या के लिए हॉस्पिटल में शूटिंग करनी थी। शॉट के दौरान उन्हें करंट लगने का सीन फिल्माया जाना था, लेकिन शूटिंग के दौरान उन्हें रियल में करंट लग गया। एक एंटरटेनमेंट वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे के बाद नमिश को हास्पिटल ले जाया गया है। हालांकि अब तक मेकर्स या नमिश की ओर से कोई बयान नहीं आया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

इससे पहले सितंबर, 2019 में नमिश तनेजा एटीएम फ्रॉड का शिकार हुए थे। एक्टर के साथ 50 हजार रुपए की ठगी हुई थी, जिसकी शिकायत उन्होंने मुंबई के अंबोली थाने में दर्ज कराई थी। हालांकि ये फ्रॉड बैंक की लापरवाही की वजह से हुआ था, इसलिए इसका भुगतान नमिश की जगह बैंक को भुगतना पड़ा था। बता दें कि नमिश के साथ यह हादसा गणेश चतुर्थी के दिन हुआ था। 

View post on Instagram

इन टीवी सीरियल्स में काम कर चुके नमिश : 
नमिश तनेजा ने 2013 में टीवी शो 'एक नई पहचान' से करियर शुरू किया था। इसके बाद उन्होंने प्यार तूने क्या किया, स्वरागिनी, इक्यावन, मैं मायके चली जाऊंगी तुम देखते रहियो और विद्या जैसे टीवी सीरियल्स में काम किया है।