तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) जो सालों से चला आ रहा है। शो को कई किरदार छोड़कर चले गए तो कुछ का निधन हो गया। बावजूद इसके लोकप्रियता कम नहीं हुई है। इस शो में सबसे ज्यादा जिसका इंतजार दोबारा देखने की हो रही है वो दयाबेन की है। भले ही दयाबेन यहां नहीं दिखाई दे रही हैं, लेकिन वो किसी और प्लेटफॉर्म पर एक्टिंग करती दिख रही हैं।

एंटरटेनमेंट डेस्क. तारक मेहता का उल्टा चश्मा (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) की 'दयाबेना' दिशा वकानी छोटे पर्दे से काफी वक्त से दूर हैं। दो बच्चों की मम्मी बन चुकी दिशा वकानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वो अपनी दर्दनाक कहानी सुनाती दिख रही हैं। लोगों के जहन में सवाल यह उठ रहा है कि आखिर उनका हाल ऐसे कैसे हो गया है। तो चलिए बताते हैं वीडियो क्लिप की हकीकत।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दरअसल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो क्लिप आज की नहीं बल्कि साल 2008 में आई फिल्म 'के कंपनी' का है। जिसमें तुषार कपूर और अनुपम खेर लीड रोल में थे। वीडियो में देख सकते हैं कि दिशा वकानी गोद में एक बच्चा लिए बैठी हैं और अपनी दर्दनाक कहानी सुना रही हैं। बच्चा रो रहा होता है और दिशा वकानी के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं। वो सिस्टम को दोषी ठहरा रही होती हैं। इस फिल्म में तुषार कपूर एक पत्रकार होते हैं और वो दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती सुना रहे होते हैं।

View post on Instagram

दयाबेन की वापसी की हो रही मांग

इस वीडियो को देखकर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने लिखा,'अब समझा कि दया भाभी इतना खोई-खोई क्यों रहती हैं।' एक ने लिखा,'तारक मेहता शो में लौट जाओं।' तो कई लोगों ने दिशा वकानी की एक्टिंग की तारीफ करते हुए मूवी का नाम पूछा है।

तारक मेहता के उल्टा चश्मा मं लौटेंगी दिशा वकानी

बता दें कि दिशा वकानी की तारक मेहता के उल्टा चश्मा ने दोबारा आने की बात सामने आ रही है। फैंस भी शो में दोबार दयाबेन को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं। लेकिन अभी तक दिशा ने इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। वो फिलहाल फैमिली लाइफ एन्जॉय कर रही हैं। दो बच्चों के पालन पोषण में वो बिजी हैं। उन्होंने मयूर वाडिया से शादी की है। वो पेशे से वह एक चार्टर्ड अकाउंटेंट हैं। साल 2017 में उनकी बेटी स्तुति का जन्म हुआ था। साल 2022 में वो एक बेटे की मां बनी। पांच साल से वो इस शो से दूर हैं।

और पढ़ें:

कचरा देखने पैसा खर्च नहीं करेंगे लोग, बॉलीवुड पर बोले सुनील शेट्टी, बताया क्यों बंद की फिल्में करना

इस डायरेक्टर ने 33 साल में दीं सिर्फ 5 सुपरहिट फ़िल्में, 5 मूवीज तो 10 करोड़ भी नहीं कमा सकीं