तारक मेहता का उल्टा चश्मा के में नट्टू काका का किरदार निभा रहे घनश्याम नायक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे है। इसी वजह से 2 दिन पहले उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब उनकी बीमारी का पता चल गया है कि आखिर उनको क्यों अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक मलाड स्थित सूचक अस्पताल में भर्ती घनश्याम के गले में एक गांठ का पता चला है। इसकी वजह से वे काफी असहज मससूस कर रहे थे। 7 अगस्त को उनकी सर्जरी हुई है। अभी उनको करीब एक सप्ताह तक आईसीयू में ही रखा जाएगा। 

मुंबई. टीवी के पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा के में नट्टू काका का किरदार निभा रहे घनश्याम नायक पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे है। इसी वजह से 2 दिन पहले उनको अस्पताल में एडमिट कराया गया था। अब उनकी बीमारी का पता चल गया है कि आखिर उनको क्यों अस्पताल में एडमिट कराया गया है। सामने आई जानकारी के मुताबिक मलाड स्थित सूचक अस्पताल में भर्ती घनश्याम के गले में एक गांठ का पता चला है। इसकी वजह से वे काफी असहज मससूस कर रहे थे। 7 अगस्त को उनकी सर्जरी हुई है। अभी उनको करीब एक सप्ताह तक आईसीयू में ही रखा जाएगा। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


दिलचस्प किरदार
नट्टू काका शो में एक दिलचस्प किरदार निभाते हैं और लोग उनके इस रोल को काफी पसंद भी करते हैं। नट्टू काका का कहना है कि महाराष्ट्र सरकार जब 65 साल से ऊपर उम्र वाले लोगों को शूटिंग की इजाजत देगी तो वह दर्शकों का मनोरंजन करने के लिए जरूर वापस आएंगे। घनश्याम को शो में 10 साल से ज्यादा हो गए है। उनकी मदद के लिए प्रोडक्शन हाउस समाने आया है। वह जल्द ही ठीक होकर सेट पर वापस लौटेंगे।