सोशल मीडिया पर यूजर्स जेठा के वीडियो का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं।

मुंबई. टीवी शो 'तारक महता का उल्टा चश्मा' के 'जेठालाल' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे फिल्म कबीर सिंह के डायलॉग्स के साथ डब्ड किया गया है। इसमें वे कबीर सिंह बने दिखाई दे रहे हैं। वीडियो को इस तरह एडिट किया गया है जैसे लग रहा है कि कबीर सिंह के सभी डायलॉग वही बोल रहे हैं, क्योंकि उसमें सीन को भी डायलॉग के आधार पर ही एडिट किया गया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यूजर्स कर रहे कमेंट

सोशल मीडिया पर यूजर्स जेठा के वीडियो का खूब मजाक उड़ा रहे हैं। वहीं कुछ यूजर इसकी तारीफ भी कर रहे हैं। एक ने तो लिखा, "जेठा भाई क्या जम रहे हैं कबीर सिंह बनकर।" वहीं कईयों ने तो वीडियो एडिट करने वाले की जमकर तारीफ की।

शो से गायब हैं 'दया बेन'

शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक कॉमेडी शो है लेकिन सोसाइटी में पॉजिटिविटि फैलाने के लिए जाना भी जाता है। सीरियल टीआरपी के मामले में भी खासी रेंक बनाए रखता है। बहरहाल, कुछ समय से शो की 'दया बेन' यानी की दिशा वकानी गायब हैं। दरअसल, एक्ट्रेस मेटरनिटी लीव पर गई थीं। जिसके बाद वो अभी तक शो पर वापस नहीं लौंटी।