तारक मेहता का उल्टा चश्मा घर-घर में लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लॉकडाउन के बाद इस शो में कुछ नए लोग शामिल हुए है और इनका काम भी पसंद किया जा रहा है। शो में बबिताजी के पति अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे (tanuj mahashabde) को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अभी तक सिंगल हैं। खबरें आ रही है कि तनुज अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनका उम्र 46 साल है।  

मुंबई. टीवी का मोस्ट पॉपुलर शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा (tarak mehta ka oltah chashmah) घर-घर में लोगों का मनोरंजन कर रहा है। लॉकडाउन के बाद इस शो में कुछ नए लोग शामिल हुए है और इनका काम भी पसंद किया जा रहा है। शो में बबिताजी के पति अय्यर का किरदार निभाने वाले तनुज महाशब्दे (tanuj mahashabde) को लेकर एक खबर सामने आई है। रिपोर्ट्स की मानें तो वे अभी तक सिंगल हैं। खबरें आ रही है कि तनुज अगले साल शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। एक्टर ने खुद इस बात की पुष्टि की है। उनका उम्र 46 साल है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


एक एंटरटेनमेंट साइट से बात करते हुए तनुज ने कहा कि शादी की बात है तो अगर भगवान ने चाहा तो अगले साल यानी 2021 में मैं जरूर शादी कर लूंगा। वहीं, अपनी को स्टार मुनमुन दत्ता के लिए कहा कि हम दोनों बेहद प्रोफेशनल एक्टर हैं। उन्होंने बताया कि जैसे ही सीरियल की शूटिंग खत्म होती है तो वह अपने रास्ते और मैं अपने रास्ते चले जाते हैं। हम दोनों केवल अच्छे दोस्त हैं। दर्शक शो में मेरी और मुनमुन जी की जोड़ी को काफी पसंद करते हैं।


शो में दक्षिण भारतीय साइंटिस्ट का किरदार निभाने वाले महाशाब्दे मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। वह इस शो के साथ शुरुआत से ही जुड़े हुए हैं। एक इंटरव्यू में बताया था कि अय्यर के किरदार के लिए वह चेन्नई में रहे थे और वहां रह रहे लोगों को ऑब्जर्व किया था। 

View post on Instagram