टीवी एक्ट्रेस छवी मित्तल कुछ समय से ब्रेस्ट कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रही है। फिलहाल वे अस्पताल में है और उनका इलाज चल रहा है। उनकी सर्जरी भी होनी है। 

मुंबई. कई सीरियलों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरने वाली एक्ट्रेस छवी मित्तल (Chhavi Mittal) ब्रेस्ट कैंसर से जूझ रही है। उन्होंने हाल ही में इस बात को शेयर किया था कि उन्हें ब्रेस्ट कैंसर होने का पता चला है। अपनी बीमारी से जुड़ी अपडेट्स छवी फैन्स के साथ समय-समय पर शेयर करती है। वैसे, तो कैंसर जैसी घातक बीमारी के बारे में सभी जानते है लेकिन जो इस बीमारी का शिकार होते है, वो बहुत कुछ सहते है लेकिन छवी अपनी इस बीमारी के प्रति खुद को पॉजिटिव बनाए है। इसी बीच उन्होंने अस्पताल के कमरे से एक डांस वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे जमकर नाचती नजर आ रही है। दलअसल, आपको बता दें कि उनकी सर्जरी होनी है और इससे पहले वे खुद और ज्यादा मजबूत बनाने की कोशिश कर रही है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred


नीचते हुए छवी ने दिखाने शानदार डांस मूव्स
छवी मित्तल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वे नाचते हुए वे शानदार डांस मूव्स दिखाती नजर आ रही है। वीडियो शेयर कर उन्होंने लिखा- डॉक्टर्स ने मेरी ब्रेस्ट कैंसर सर्जरी की तैयारी से पहले मुझसे रेस्ट करने को कहा, लेकिन मैंने डांस करने का फैसला किया। डॉक्टर ने कहा छवी तुम चिल करो और मैं वहीं तर रही हूं मुझे कहा गया, #preppingforsurgery.उन्होंने इसके साथ एक आंख बंद किए बंदर का इमोजी भी शेयर किया है। उनकी पोस्ट पर कई टीवी सेलेब्स ने उनकी हौसला बढ़ाया और उन्हें जल्दी ठीक होकर आने को कहा। पूजा गौर ने लिखा- टाइट हग, इसके साथ दिल वाला इमोजी भी बनाया है। आरती खेत्रपाल ने लिखा- तुम रॉकस्टार हो। निशा रावल ने दिला वाला इमोजी शेयर किया। वहीं कुछ फैन्स ने भी कमेंट्स किए। एक ने लिखा- बहुत सारा प्यार और भगवान आपके परिवार को हिम्मत दें। एक ने लिखा- आप एकदम ठीक हो जाओगी। एक अन्य ने लिखा- सबकुछ ठीक हो जाएगा, आप बस पॉजिटिव रहे। 

View post on Instagram


2 बच्चों की मां है छवी मित्तल
आपको बता दें कि छवी मित्तल ने टीवी सीरियलों के साथ ही फिल्मों में काम किया है। उन्होंने 2004 में डायरेक्टर मोहित हुसैन से शादी की थी। कपल के 2 बच्चें हैं। उन्होंने टीवी शो तीन बहू रानियां, घर की लक्ष्मी बेटियां, बंदिनी, नागिन, एक चुटकी आसमान, विरासत सहित अन्य में काम किया है। उन्होंने फिल्म एक विवाह ऐसा भी, किस्से कहानियों जैसी फिल्मों में भी काम किया है। 

ये भी पढ़ें
KGF 2 ही नहीं सलमान-आमिर सहित इन स्टार्स की फिल्मों ने भी मचाया हंगामा, बनाई 300 करोड़ के क्लब में पैठ

आमिर खान की बेटी आइरा ने बिकिनी पहन पूल में लगाई डुबकी, देखें कुछ हॉट तस्वीरें

विवादों से भरी पड़ी है अरिजीत सिंह की लाइफ, सलमान खान से भी ले चुके है पंगा, इस कारण हुए थे अरेस्ट भी

इतने मर्दों के बीच अकेली ये काम करती दिखी भोजपुरी क्वीन नम्रता मल्ला, ब्रा-निकर में दिखाया सेक्सी लुक