'दीया और बाती' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है।

मुंबई. 'दीया और बाती' जैसे टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी एक्ट्रेस दीपिका सिंह गोयल की मां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इस बात की जानकारी एक्ट्रेस ने खुद इंस्टाग्राम के जरिए शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दिल्ली सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल से मदद की गुहार लगाई है। उन्होंने मां को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए दिल्ली सरकार से मदद के लिए गुहार लगाई है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ज्वॉइंट फैमिली में रहती है एक्ट्रेस की मां

दीपिका सिंह ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्‍होंने बताया कि उनकी मां का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है, लेकिन अस्पताल के लोग उस रिपोर्ट की कॉपी नहीं उपलब्‍ध करा रहे हैं, केवल फोटो खींचने के लिए कह रहे हैं। ऐसे में बिना रिपोर्ट की वो अपनी मां को किसी अस्पताल में भर्ती नहीं करा पा रही हैं। उनकी मां दिल्ली के पहाड़गंज के आर्य नगर क्षेत्र में रहती हैं। वो ज्वॉइंट परिवार से ताल्लुक रखती हैं, जिसमें करीब 45 लोग साथ ही रहते हैं। ऐसे में अगर एक शख्स कोरोना पॉजिटिव है तो दूसरे लोगों को भी होने के आसार ज्यादा हैं।

View post on Instagram

एक्ट्रेस के पापा में भी दिख रहे कोरोना के लक्षण 

दीपिका सिंह ने आगे बताया कि उनकी दादी को भी सांस लेने में दिक्कत हो रही है और पापा में लक्षण दिख रहे हैं। अगर जल्द ही उनकी मां को किसी ठीक अस्पताल में नहीं भेजा जाता है तो उन्हें खतरा बहुत ज्यादा बढ़ता दिख रहा है। वो दिल्ली सरकार और सीएम केजरीवाल से मदद चाहती हैं। क्योंकि एक्ट्रेस मुंबई में फंसी हुई हैं और वहां उनकी मां को इलाज के लिए किसी अस्पताल में भर्ती नहीं किया जा रहा है। उनकी बहन वहां गई हैं, लेकिन वो भी कुछ नहीं कर पा रही है।

इन टीवी शोज में काम कर चुकी है एक्ट्रेस 

'दीया और बाती हम' और 'कवच महाशिवरात्रि' जैसे टीवी सीरियल्स करने के बाद घर-घर में फेम पाने वाली दीपिका सिंह गोयल अपने पति रोहित राज गोयल और बच्चे सोहम गोयल के साथ मुंबई में हैं।

Scroll to load tweet…