हिना खान के वीडियो को अभी तक 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। 

मुंबई. आज के समय में हर कोई फिट और खूबसूरत दिखना चाहता है। जिसके लिए लोग क्या नहीं करते हैं। हिना खान का सोशल मीडिया पर जिम में वर्क आउट का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसे उन्होंने अपने इस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। इसे देख आप फिट रहने के टिप्स ले सकती हैं। जिससे आप भी उनकी तरह 31 साल की उम्र में खूबसूरत दिख सकती हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

View post on Instagram

15 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है वीडियो 

वीडियो में हिना खान खूब पसीना बहा रही हैं। वे खुद को फिट रखने के लिए घंटों वर्क आउट करती हैं, जो कि वीडियो में साफ पता चल रहा है। एक्ट्रेस के वीडियो को अभी तक 15 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

बॉलीवुड में करेंगी डेब्यू 

कुछ दिनों पहले खबरें आई थी कि हिना खान बॉलीवुड में डेब्यू के चलते टीवी शो 'कसौटी जिंदगी के 2' में काम करने से मना कर दिया है। हिना फिल्म की शूटिंग के लिए पहले भी शो से ब्रेक ले चुकी हैं लेकिन बाद में वापस लौट आई थीं। बता दें, वे डायरेक्टर हुसैन खान की फिल्म से डेब्यू कर रही हैं। इसके अलावा उनके पास एक इंटरनेशल मूवी का भी ऑफर है।

इन टीवी शोज में कर चुकी हैं काम 

हिना खान सलमान खान के टीवी शो 'बिग बॉस' में नजर आ चुकी हैं। वहां से लौटने के बाद से उन्हें काफी नेम और फेम मिला। इसके बाद वे सीरियल 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' और 'नच बलिए' में दिखाई दे चुकी हैं।