हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर शलभ डांग को काम्या पंजाबी के घर पर देखा गया था। इस दौरान काम्या और शलभ गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन कपल अपनी शादी की सारी रस्में मुंबई में करना चाहता है।

मुंबई। बिग बॉस कंटेस्टेंट रह चुकीं एक्ट्रेस काम्या पंजाबी अपने बेबाक बोल के लिए जानी जाती हैं। वो अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में रहती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, काम्या पंजाबी ने दोबारा शादी करने का फैसला किया है। काम्या ब्वॉयफ्रेंड शलभ डांग से शादी करने जा रही हैं और इस बात का खुलासा उन्होंने खुद किया है। काम्या इन दिनों बेहद खुश हैं क्योंकि उन्हें कोई ऐसा मिल गया है, जिसने शादी में उनका भरोसा फिर से जगा दिया है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ऐसे हुई काम्या की शलभ से मुलाकात...
काम्या के मुताबिक कुछ समय पहले वो बीमार थीं। इलाज के दौरान उनकी मुलाकात शलभ डांग से हुई। कुछ समय बाद ही काम्या शलभ को डेट करने लगी थीं। डेटिंग के दौरान ही शलभ डांग ने काम्या को शादी के लिए प्रपोज किया था। जिसके बाद काम्या शलभ को मना नहीं कर पाईं और उन्होंने शादी के लिए हामी भर दी।

7 महीने से शलभ को जानती हैं काम्या...
काम्या और शलभ की मुलाकात को ज्यादा वक्त नहीं हुआ है। काम्या फरवरी, 2019 से ही शलभ डांग को जानती हैं। हालांकि 7 महीने की छोटी मुलाकात के बाद भी काम्या शलभ को अच्छी तरह समझने लगी हैं और उन्होंने शादी का मन बना लिया है। 

गणेश चतुर्थी पर काम्या के घर पहुंचे थे शलभ...
हाल ही में गणेश चतुर्थी के मौके पर शलभ डांग को काम्या पंजाबी के घर पर देखा गया था। इस दौरान काम्या और शलभ गणपति बप्पा की पूजा करती नजर आई थीं। रिपोर्ट्स की मानें तो भले ही शलभ डांग दिल्ली के रहने वाले हैं लेकिन कपल अपनी शादी की सारी रस्में मुंबई में करना चाहता है।

तलाकशुदा हैं काम्या पंजाबी...
- काम्या पंजाबी ने बंटी नेगी से शादी की थी। दोनों की 2009 में एक बेटी आरा हुई। 
- 2013 में काम्या और बंटी का तलाक हो गया और अब वे अपनी बेटी की देखभाल अकेले ही कर रही हैं।
- काम्या करीब 16 साल से छोटे पर्दे पर काम कर रही हैं। इन दिनों वो सीरियल 'शक्ति अस्तित्व के अहसास की' में प्रीतो का किरदार निभा रही हैं।
- इसके अलावा काम्या 'कॉमेडी सर्कस', 'बिग बॉस सीजन-7', 'बनूं मैं तेरी दुल्हन' और 'बॉक्स क्रिकेट लीग' जैसे शोज का हिस्सा रह चुकी हैं।