टीवी सीरियल चिड़ियाघर और उड़ान में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शीतल पांड्या (Sheetal Pandya) जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भट्टाचार्या से शादी करने वाली हैं। शीतल और अभिषेक स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही जूम कॉल से सगाई की थी। 

मुंबई। टीवी सीरियल चिड़ियाघर और उड़ान में काम कर चुकीं एक्ट्रेस शीतल पांड्या (Sheetal Pandya) जल्द ही ब्वॉयफ्रेंड अभिषेक भट्टाचार्या से शादी करने वाली हैं। शीतल और अभिषेक स्कूल के दिनों से एक दूसरे को जानते हैं और कई सालों से एक-दूजे को डेट कर रहे हैं। दोनों ने कोरोना लॉकडाउन के दौरान ही जूम कॉल से सगाई की थी। बता दें कि 2 दिन बाद दोनों 20 नवंबर को शादी कर रहे हैं। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram

एक इंटरव्यू के दौरान शीतल ने कहा- मैं अभिषेक भट्टाचार्या से शादी कर रही हूं। वो प्रोफेशन से एक डॉक्टर हैं और यूके के रहने वाले हैं। हम 2020 की शुरुआत में शादी करने वाले थे, लेकिन कोरोना के चलते वो भारत नहीं आ पाए। बाद में हमने जूम कॉल से सगाई की थी। शीतल का कहना है कि कोरोना के हालात को देखते हुए हम सिर्फ दोनों फैमिली की मौजूदगी में ही शादी करेंगे। अभिषेक डॉक्टर हैं, इसलिए वो सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर काफी सजग हैं। 

View post on Instagram

शीतल के मुताबिक, हमारी शादी ट्रेडिशनल बंगाली रीति-रिवाज में होगी। चीजें जब ठीक हो जाएंगी तो हम अपने दोस्तों और करीबियों के साथ शानदार पार्टी करेंगे। शीतल का कहना है कि वो शादी के बाद भी अपने काम पर फोकस करती रहेंगी। शीतल के मुताबिक, मैं 18 साल की थी तब से काम कर रही हूं। मुझे खुशी है कि अभिषेक मुझे और मेरे काम को बहुत सपोर्ट करते हैं।