टीवी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वे 32 साल की हो गई है। उन्होंने शादी के बाद अपना पहला बर्थडे ससुरालवालों के साथ मनाया। इस खास मौके पर मोहिना को अपने करीबी दोस्तों और फैंस की ओर से ढेर सारी बधाईयां भी मिली। हाल ही में मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में मोहिना पति सुयश रावत के साथ नजर आ रही हैं। सुयश, मोहिना के चेहरे पर बड़े ही प्यार से केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सुयश पत्नी के बर्थडे को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड थे कि उन्होंने मोहिना को केक खिलाने की बजाए उनके नाक पर लगा दिया। 

मुंबई. टीवी शो ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकी एक्ट्रेस मोहिना कुमारी सिंह ने शनिवार को अपना बर्थडे सेलिब्रेट किया। वे 32 साल की हो गई है। उन्होंने शादी के बाद अपना पहला बर्थडे ससुरालवालों के साथ मनाया। इस खास मौके पर मोहिना को अपने करीबी दोस्तों और फैंस की ओर से ढेर सारी बधाईयां भी मिली। हाल ही में मोहिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेर की है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं। इस फोटो में मोहिना पति सुयश रावत के साथ नजर आ रही हैं। सुयश, मोहिना के चेहरे पर बड़े ही प्यार से केक लगाते हुए नजर आ रहे हैं। सुयश पत्नी के बर्थडे को लेकर इतने ज्यादा एक्साइटेड थे कि उन्होंने मोहिना को केक खिलाने की बजाए उनके नाक पर लगा दिया। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
View post on Instagram


अक्टूबर में बंधी थी शादी के बंधन में
मोहिना ने सतपाल महाराज के छोटे बेटे सुयश रावत संग सात फेरे लिए। शादी की सभी रस्में उत्तराखंड के हरिद्वार में हुईं। मोहिना के वेडिंग रिसेप्शन में पीएम मोदी भी शामिल हुए थे। बता दें कि मोहिना सिंह और सुयश रावत की शादी 14 अक्टूबर, 2019 को हुई थी। मोहिना रीवा के राजा पुष्पराज सिंह जूदेव की बेटी हैं। एक्ट्रेस ने 8 फरवरी, 2019 को गोवा में सुयश के साथ सीक्रेट सगाई की थी।

View post on Instagram


छोड़ दिया टीवी शो
शादी करने से पहले ही मोहिना कुमारी ने इस बात का ऐलान कर दिया था कि वह अब टीवी के किसी शो में काम नहीं करेगी। ये बात अलग है कि फैंस अब भी मोहिना के लौटने का इंतजार कर रहे हैं। टीवी सीरियल में आने से पहले 'डांस इंडिया डांस' सीजन 3 (2012) में आई थीं। उन्होंने घंटों लाइन में लगकर शो का पहला ऑडीशन दिया था। रीवा की रॉयल फैमिली से बिलॉन्ग करने वाली मोहिना एक ट्रेंड डांसर हैं और एक्ट्रेस के साथ कोरियोग्राफर भी हैं।

View post on Instagram