ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार को होता है तो शुभ नाम का योग बनता है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र में पुष्य को सभी नक्षत्रों का राजा कहा गया है। पुष्य नक्षत्र जब गुरुवार को होता है तो शुभ नाम का योग बनता है। इस योग में कुछ विशेष उपाय करने से घर की बरकत बढ़ती है और धन से संबंधित फायदे भी होते हैं। इस बार 4 जुलाई को गुरु-पुष्य का शुभ योग बन रहा है, जो दिनभर रहेगा। इस शुभ योग में अगर कुछ विशेष उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

जानिए इस दौरान आप कौन-से उपाय कर सकते हैं...

1. गुरु-पुष्य योग मे देवी लक्ष्मी की पूजा करने से घर की बरकत बढ़ती है। ये पूजा शाम के समय करें तो अच्छा रहेगा।

2. देवी लक्ष्मी की पूजा में चांदी का सिक्का रखें। पूजा समाप्त होने के बाद इसे अपनी तिजोरी में रखने से धन लाभ के योग बनते हैं।

3. गुरु-पुष्य योग में सुबह स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु का अभिषेक दूध से करें। इससे भी धन लाभ के योग बनते हैं।

4. इस दिन सुबह पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाएं और शाम को गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे भी घर में बरकत बढ़ती है। 

5. गुरु-पुष्य योग में किसी लक्ष्मी मंदिर में जाकर कमल के फूल अर्पित करें। बरकत बढ़ाने के लिए एक फूल अपनी तिजोरी में रख लें।

6. गुरु-पुष्य योग में पीली कौड़ी की पूजा करें और बाद में इसे अपने धन स्थान पर भी रख लें।

7. जिन लोगों की कुंडली में गुरु ग्रह नीच स्थिति में हो, उन्हें गुरु-पुष्य के शुभ योग में गुरु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

8. जिन लोगों के विवाह में परेशानियां आ रही हों उन्हें इस शुभ योग में केले के पेड़ लगाने चाहिए।

9. इस दिन सुबह नहाने के पानी में थोड़ी हल्दी या केसर मिलाकर स्नान करने से गुरु ग्रह से संबंधित दोष दूर होते हैं।

10. इस दिन किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर रत्न पुखराज पहनने से लंबे समय से चली आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।