इस बार 25 अक्टूबर को धनतेरस और 27 अक्टूबर को दीपावली है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इन दोनों में किए गए दान, हवन, पूजन का फल शीघ्र मिलता है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार धन लाभ के लिए धनतेरस या दीपावली पर कुछ खास चीजें घर लाना चाहिए। इससे घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। ये चीजें इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
धनतेरस या दीपावली पर मां लक्ष्मी के चांदी से चरण चिह्न घर लाना चाहिए। इसे अपने घर की तिजोरी में रखना चाहिए।

2. श्रीयंत्र
श्रीयंत्र को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। इसे भी धनतेरस या दीपावली पर खरीदना चाहिए और घर के मंदिर में स्थापित करना चाहिए।

3. कुबेर देव की मूर्ति
भगवान कुबेर धन के देवता हैं और देवताओं के कोषाध्यक्ष हैं। धनतेरस या दीपावली पर इनकी प्रतिमा घर की उत्तर दिशा में रखनी चाहिए।

4. दक्षिणावर्ती शंख
भगवान विष्णु और लक्ष्मी की पूजा में दक्षिणावर्ती शंख का विशेष महत्व है।

5. मोती शंख
मोती शंख दुर्लभ प्रजाति का शंख है। ये दिखने में बहुत ही सुंदर होता है। इसे घर में रखना शुभ माना जाता है। इसे भी तिजोरी में रखना चाहिए।

6. पारद लक्ष्मी प्रतिमा
दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए पारे से बनी लक्ष्मी प्रतिमा बहुत शुभ मानी जाती है। इसीलिए दीपावली पर नई पारद लक्ष्मी प्रतिमा खरीदनी चाहिए।

7. कौड़ी
लक्ष्मीजी समुद्र से प्रकट हुई थीं और कौड़ी भी समुद्र से ही मिलती है। इसी वजह से लक्ष्मी पूजा में पीली कौड़ियां रखने की परंपरा है।

8. कमल गट्टा
देवी लक्ष्मी को कमल का फूल विशेष प्रिय है। कमल के पौधे से कमल गट्टा भी मिलता है। इसी से बनी माला से लक्ष्मी मंत्र का जाप करना चाहिए।

9. लघु नारियल
ये नारियल आम नारियल से थोड़ा छोटा होता है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं यानी देवी लक्ष्मी का फल।

10. देवी लक्ष्मी की फोटो
दीपावली पर लक्ष्मीजी की ऐसी फोटो खरीदें, जिसमें वे भगवान विष्णु के चरणों के पास बैठी हैं। अपने स्वामी के साथ बैठी लक्ष्मी की पूजा करना बहुत शुभ माना जाता है।