धनतेरस (25 अक्टूबर, शुक्रवार) को खरीदी के लिए विशेष शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन नई चीजें घर लाने से सुख-समृद्धि बनी रहती है। इसी मान्यता के चलते इस दिन लोग जमकर खरीदी करते हैं।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, खरीदी के इस शुभ मुहूर्त में आप कौन-सी चीजें खरीद सकते हैं, जो आपके लिए फायदेमंद रहेगी, जानिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. चांदी के सिक्के
धनतेरस पर चांदी के सिक्के खरीदना चाहिए। इन सिक्कों को लक्ष्मी पूजा में रखने से घर में बरकत बनी रहती है। चांदी के आभूषण भी इस दिन खरीदना शुभ रहता है।

2. सोना
धनतेरस पर गोल्ड या गोल्ड से बनी ज्वैलरी खरीदना शुभ रहता है। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।

3. दो व चार पहिया वाहन
धनतेरस के शुभ योग में दो व चार पहिया वाहन भी खरीदे जा सकते हैं। ये लंबे समय तक चलते हैं।

4. इलेक्ट्रॉनिक सामान
टीवी, फ्रिज, एलसीडी, वाशिंग मशीन आदि इलेक्ट्रॉनिक सामान धनतेरस में खरीदना शुभ रहता है।

5. बर्तन
धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा भी है। ये बर्तन स्टील, पीतल या तांबे किसी भी धातु के हो सकते हैं।