सैकड़ों साल पहले लिखी गई आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी हमारा जीवन सुखी और सफल बना सकती हैं। चाणक्य की नीतियां बहुत ही सटीक हैं और जो भी व्यक्ति इन्हें जीवन में उतार लेता है, वह बड़ी परेशानियों का सामना भी आसानी से कर सकता है।

उज्जैन. चाणक्य ने अपनी नीतियों से ही एक सामान्य बालक चंद्रगुप्त को अखंड भारत का सम्राट बनाया था। सैकड़ों साल पहले लिखी गई आचार्य चाणक्य की नीतियां आज भी हमारा जीवन सुखी और सफल बना सकती हैं। चाणक्य की नीतियां बहुत ही सटीक हैं और जो भी व्यक्ति इन्हें जीवन में उतार लेता है, वह बड़ी परेशानियों का सामना भी आसानी से कर सकता है। जानिए चाणक्य की ऐसी ही कुछ और नीतियां...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अपना धन उसी को देना चाहिए, जो उसके योग्य हो, किसी और को नहीं। जैसे बादलों के द्वारा लिया गया समुद्र का जल हमेशा मीठा होता है। ठीक उसी प्रकार सही व्यक्ति को दिया गया धन हमेशा बढ़ता है।

2. अगर सांप जहरीला ना भी हो तो उसे खुद को जहरीला दिखाना चाहिए। यानी अपनी अयोग्यता दूसरों को नहीं बतानी चाहिए। वरना लोग हमारा मजाक बनाएंगे।

3. जैसे ही डर आपके करीब आए, उस पर आक्रमण कर उसे नष्ट कर दें। अन्यथा डर की वजह से हम आगे नहीं बढ़ पाएंगे और लक्ष्य से पीछे रह जाएंगे।

4. व्यक्ति अकेला पैदा होता है और अकेला मर जाता है। वो अपने अच्छे और बुरे कर्मों का फल खुद ही भुगतता है और वह अकेले ही नर्क या स्वर्ग जाता है। यानी हर व्यक्ति अपने कर्मों का फल अवश्य पाता है।

5.इस बात को कभी भी जाहिर मत होने दीजिए कि आपने क्या करने के लिए सोचा है। बुद्धिमानी से इसे रहस्य बनाएं रखें और उसे काम को करने के लिए सदैव तत्पर रहें।