खगोल शास्त्रियों के अनुसार, समय-समय पर चंद्र व सूर्य ग्रहण जैसी घटनाएं होती रहती हैं। एस्ट्रोनॉमी में इस प्रकार की घटनाएं होना आम बात है। इस बार 16 मई, सोमवार को साल का पहला चंद्रग्रहण (Chandra grahan 2022) होने जा रहा है। 

उज्जैन. 16 मई को होने वाला ग्रहण भारत में दिखाई नही देगा, लेकिन जिन देशों में ये दिखाई देगा, वहां इससे जुड़े नियम जरूर मान्य होंगे। ग्रहण से जुड़ी कई मान्यताएं और परंपराएं हमारे देश में प्रचलित हैं। ऐसी ही एक मान्यता ये भी है कि ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए, नहीं तो इसका अशुभ प्रभाव होने वाली संतान पर हो सकता है। ये बहुत प्राचीन मान्यता है, जिसका पालन आज भी किया जाता है। इस मान्यता के पीछे सिर्फ धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तथ्य भी छिपे हैं। आगे जानिए इन तथ्यों के बारे में…

ग्रहण के दौरान रखें इस बात का ध्यान
विज्ञान भी ये मानता है कि ग्रहण (चंद्र व सूर्य दोनों) के दौरान बहुत सारी ऐसी तरंगे निकलती हैं, जो सेहत के लिए नुकसानदायक होती है। वैसे तो इन तरंगों का निगेटिव असर सभी पर होता है लेकिन गर्भ में पल रहे शिशु पर इसका सबसे ज्यादा नकारात्मक असर होता है। वैज्ञानिक जांचों से भी ये बात सिद्ध होती है कि जब ग्रहण होता है तो यूनिवर्स में निगेटिव एनर्जी का स्तर एकदम बढ़ जाता है। यही कारण है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर से बाहर निकलने की मनाही होती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गर्भवती महिलाएं क्या करें-क्या नहीं?
1.
मान्यता है कि गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल के दौरान तेज धार वाली चीजों जैसे- चाकू, कैंची आदि का उपयोग करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से भी गर्भस्थ शिशु पर नकारात्मक असर हो सकता है।
2. ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को कुछ भी खाने से बचना चाहिए क्योंकि बैक्टीरिया और वायरस की संख्या बढ़ने से इसका असर खाने की चीजों पर भी होता है। गर्भवती महिलाएं यदि इस दौरान खाएंगी तो इसका असर गर्भस्थ शिशु पर भी हो सकता है। 
3. प्रेग्नेंट महिलाओं को ग्रहण के दौरान मंत्र जाप करना चाहिए, इससे उन्हें पॉजिटिव एनर्जी मिलती है। जन्म के बाद इसका सकारात्मक फायदा गर्भ में पल रहे शिशु पर भी देखने को मिलेगा। 

ये भी पढ़ें-

Chandra Grahan 2022 Date: 3 साल एक ही तिथि पर चंद्रग्रहण का दुर्लभ योग, कब होगा 2022 का दूसरा चंद्रग्रहण?


Chandra Grahan 2022 date and Time: चंद्रग्रहण से जुड़े हर सवाल का जवाब है यहां, जानिए जो आप जानना चाहते हैं

Chandra Grahan 2022: 16 मई को किस राशि में होगा चंद्र ग्रहण? संभलकर रहें इस राशि के लोग और ध्यान रखें ये बातें