जीवन में परेशानियों का आना-जाना लगा रहाता है। कुछ समस्याएं ऐसी होती हैं जो लंबे समय तक बनी रहती है। ऐसी समस्याओं का समाधान करना कई बार मुश्किल हो जाता है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, सिर्फ 1 मंत्र बोलकर ऐसी समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है। ये मंत्र दुर्गा सप्तशती से लिया गया है। ये मंत्र इस प्रकार है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

देवि प्रपन्नार्तिहरे प्रसीद
प्रसीद मातर्जगतोखिलस्य।
प्रसीद विश्वेश्वरी पाहि विश्वं

इस विधि से करें मंत्र जाप
1.
रोज सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें।
2. इसके बाद अपने माता-पिता, गुरु और कुलदेवता का स्मरण कर कुश के आसन पर बैठें।
3. सामने मां दुर्गा का चित्र स्थापित करें। शुद्ध घी का दीपक लगाएं। ये दीपक मंत्र जाप के अंत तक जलते रहना चाहिए।
4. रुद्राक्ष की माला से कम से कम 108 बार इस मंत्र का जाप करें।
5. रोज इस मंत्र का जाप करने से आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।