इस बार 22 नवंबर, शुक्रवार को उत्पन्ना एकादशी है। एकादशी भगवान विष्णु की तिथि है और शुक्रवार माता लक्ष्मी का दिन। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार एकादशी और शुक्रवार के शुभ योग में यदि देवी लक्ष्मी और भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. धन लाभ के लिए 22 नवंबर को शाम के समय देवी लक्ष्मी के चित्र की स्थापना लाल कपड़े पर करें और इस मंत्र का जाप कम से कम 5 माला करें- ऊं श्रीं श्रीयै नम:
2. शुक्रवार को केले का 1 पौधा रोपें और भगवान विष्णु की पूजा करें। इस उपाय से विवाह संबंधित परेशानियां दूर हो सकती हैं।
3. अगर आप किसी परेशानी में हैं तो इस दिन सुबह जल्दी उठकर पीपल पर जल चढ़ाएं और समस्या के समाधान के लिए प्रार्थना करें।
4. पति-पत्नी में नहीं बनती तो शुक्रवार को पति-पत्नी दोनों किसी शिव-पार्वती मंदिर जाकर पूजा करें। भगवान शिव का अभिषेक शुद्ध जल से करें और देवी पार्वती को लाल चूड़ियां भेंट करें।
5. लक्ष्मी-विष्णु के मंदिर में गाय के शुद्ध घी के 11 दीपक लगाएं। परेशानियां दूर हो सकती हैं।