ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, एक महीने में दो पक्ष होते हैं- कृष्ण और शुक्ल। ये दोनों ही 15-15 दिनों के होते हैं। कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या होती है। इस तिथि का विशेष महत्व धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसे पितरों की तिथि भी कहते हैं।

उज्जैन. अमावस्या तिथि पर कई प्रमुख व्रत-त्योहार मनाए जाते हैं जैसे दीपावली, कुशग्रहणी, सर्वपितृ आदि। श्रावण मास की अमावस्या पर हरियाली अमावस्या (Hariyali Amavasya 2022) का पर्व मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 28 जुलाई, गुरुवार को है। ये दिन पूजा व उपाय आदि के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। इस दिन किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। आगे जानिए इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं…

धन लाभ के लिए यहां लगाएं दीपक
अगर आपके मन में धन की इच्छा है तो हरियाली अमावस्या पर शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इसके बाद पीपल की परिक्रमा कर देवी लक्ष्मी का ध्यान करें। अगर कोई लक्ष्मी मंत्र याद हो तो मन ही मन उसका जाप करें। इसके बाद अपने घर आकर घर के मंदिर में भी दीपक जलाएं। इस उपाय से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पितृ दोष की शांति के लिए
अगर आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो हरियाली अमावस्या पर एक आसान उपाय करने से इसके अशुभ प्रभाव में कमी आ सकती है। अमावस्या पर सुबह किसी नदी में स्नान करें और हाथ में काले तिल लेकर सूर्य को अर्घ्य दें। सूर्यदेवता से पितृों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करें। सूर्य भी साक्षात पितृ का ही स्वरूप है। इस उपाय से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

शनि की कृपा पाने के लिए उपाय
ज्योतिष शास्त्र में शनिदेव को ग्रहों का न्यायाधीश कहा गया है। शनिदेव की कृपा पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर शमी का पौधा लगाएं और रोज इसकी देखभाल करें। जैसे-जैसे ये पौधा बढ़ता जाएगा, आप पर शनिदेव की कृपा भी बढ़ती जाएगी। शमी का पौधा साक्षात शनि का ही स्वरूप माना गया है।

हनुमानजी को चढ़ाएं चोला 
हरियाली अमावस्या पर हनुमानजी से जुड़े उपाय भी किए जा सकते हैं। इस दिन किसी ऐसे हनुमान मंदिर जाएं, जहां बहुत कम लोग जाते हों, वहां जाकर हनुमानी की प्रतिमा पर सिंदूर और सरसों के तेल का चोला चढ़ाएं। इस उपाय से हनुमानजी अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करते हैं और संकटों से बचाते हैं।

ये भी पढ़ें-

Hariyali Amavasya 2022: कब है हरियाली अमावस्या? जानिए इस दिन की पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और लाइफ मैनेजमेंट


Hariyali Amavasya 2022: 28 जुलाई को हरियाली अमावस्या पर करें ये उपाय, कम होगा पितृ दोष का अशुभ प्रभाव

Hariyali Amavasya 2022: हरियाली अमावस्या पर बनेगा ये शुभ योग, गुड लक के लिए करें राशि अनुसार ये आसान उपाय