Hartalika Teej Upay: भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 30 अगस्त, मंगलवार को किया जाएगा। इस दिन मां गौरा और भगवान शिव की विधि अनुसार पूजा की जाती है।  

उज्जैन. हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2022) व्रत सुहागिन महिलाओं के द्वारा सुख-सौभाग्य की कामना के लिए रखा जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस व्रत को करने से वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है और पति-पत्नी के बीच आपसी प्रेम बढ़ता है। हरतालिका तीज पर कुछ विशेष उपाय करने से दांपत्य जीवन में मधुरता आती है और अखंड सौभाग्य की कामना भी पूरी होती है। इस दिन आप ये उपाय कर सकते हैं… 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

उपाय 1
हरतालिका तीज पर पूजा संपन्न करने के बाद पांच बुजुर्ग सुहागिन महिलाओं, साड़ी और बिछिया का दान करना चाहिए, और उनसे आशीर्वाद लेना चाहिए साथ ही पति के पांव छूकर आशीर्वाद लेना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे दांपत्य जीवन सुखी रहता है।

उपाय 2
हरतालिका तीज पर व्रती (व्रत करने वाली) को माता पार्वती को लाल रंग की चुनरी अर्पित करना चाहिए। उसके बाद ॐ गौरीशंकराय नमः मंत्र का जाप करें। चुनरी में अपनी श्रद्धानुसार 7, 11, या 21 रु. बांधे। पूजा संपन्न करने के बाद चुनरी में बंधे हुए पैसों के अपने पास रख लें। 

उपाय -3
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा करें, कथा सुनें और उसके बाद माता पार्वती को खीर का भोग लगाएं। उस खीर को प्रसाद स्वरुप अपने पति को खिलाएं। व्रत का पारण करने के लिए स्वयं भी खीर ग्रहण करें। इससे पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और दांपत्य जीवन सुखमय बनता है। 

उपाय- 4
जिन कन्याओं के विवाह में बाधाएं आ रही हैं और विलंब हो रहा है, उन्हें इस दिन विधि-विधान से यह व्रत करना चाहिए। धार्मिक मान्यता है कि हरतालिका तीज व्रत का विधिवत पूजन करने से सभी इच्छाएं पूरी होती हैं। इस व्रत को करने से उनके विवाह के योग जल्दी ही बन सकते हैं।

उपाय 5
ऐसी मान्यता हैं कि इस दिन पति के हाथ से मांग में सिंदूर भरवाने से पति-पत्नी का रिश्ता मजबूत बनता है, और दांपत्य जीवन में आपसी प्रेम बढ़ता है। इसलिए इस दिन किसी शुभ मुहूर्त में पति के हाथ से मांग भरवाएं। 


ये भी पढ़ें-

Hartalika Teej 2022 Upay: लव लाइफ में आ रही परेशानी तो हरतालिका तीज पर करें राशि अनुसार ये आसान उपाय


Hartalika Teej 2022 Katha: ये है हरतालिका तीज व्रत की कथा, इसे सुने बिना अधूरा माना जाता है ये व्रत

Hartalika Teej 2022: 1 नहीं 3 शुभ योगों में किया जाएगा हरतालिका तीज व्रत, महिलाएं ध्यान रखें ये 5 बातें