मनुष्य को उसके बुरे कर्मों का फल शनिदेव ही प्रदान करते हैं। जिनकी कुंडली में शनि अशुभ स्थान पर होता है, वे अपने जीवन में कभी सफल नहीं हो पाते।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्ट के अनुसार, कुछ चीजों का दान करने से शनि दोष में कमी आ सकती है। इन चीजों का दान अगर शनिवार को किया जाए तो औऱ् भी शुभ रहता है। ये चीजें इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सात प्रकार के अनाज
सात प्रकार का अनाज जिसमें गेहूं, चावल, ज्वार, मक्का, बाजरा, चना और काली उड़द शामिल हो, का दान जरूरतमंदों का करना चाहिए। इससे शनि दोष का असर कम होता है।

2. काले तिल
काले तिल का दान शनिवार और अमावस्या पर करने से शनि के साथ ही राहु-केतु के दोष भी शांत होते हैं।

3. लोहा
लोहा, शनि से संबंधित वस्तु है और शनि कृपा पाने के लिए लोहे से बनी कोई वस्तु दान करें। लोहे की वस्तु जैसे तवा, कड़ाही आदि।

4. कपास
कपास यानी रूई. रूई से बनी चीजें जैसे- रजाई, गादी, तकिया आदि। इन चीजों का दान भी किया जा सकता है।

5. काले वस्त्र
शनिवार को काले वस्त्र या काला कंबल किसी जरूरतमंद को दान करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं।

6. जूते और चप्पल
शनिवार को जूते और चप्पल का दान भी करना चाहिए। इससे शनिदेव प्रसन्न होकर शुभ फल प्रदान करते हैं।