Janmashtami 2022: हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूम-धूम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 19 अगस्त, शुक्रवार को पूरे देश में बड़े ही धूम-धाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा।   

उज्जैन. ज्योतिषियों के अनुसार, इस बार 19 अगस्त, शुक्रवार को भगवान श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव (Janmashtami 2022) मनाया जाएगा। इस दिन अष्टमी तिथि रात रात 10.50 मिनट तक रहेगी। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र पूरे दिन रहेगा। चंद्रमा वृष राशि में यानी उच्च स्थान पर रहेंगे, इस राशइ में मंगल के होने महालक्ष्मी नाम का शुभ योग बनेगा। वही सूर्य भी अपनी उच्च राशि सिंह में बुध के साथ रहेंगे, जिसके बुधादित्य नाम का शुभ योग बनेगा। जन्माष्टमी पर 59 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ योग भी बनेगा, आगे जानिए इसके बारे में…

59 साल बाद ग्रहों का दुर्लभ योग
उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, 19 अगस्त, शुक्रवार को शनि स्वयं की राशि मकर में वक्री अवस्था में है, वहीं गुरु भी स्वयं की राशि मीन में वक्री है। शनि-गुरु के इस योग में जन्माष्टमी का पर्व 59 साल बाद मनाया जाएगा जो कि एक दुर्लभ संयोग है। 2022 से पहले 1963 में 12 अगस्त को शनि-गुरु अपनी-अपनी राशि में वक्री थे और जन्माष्टमी मनाई गई थी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

राशि अनुसार इन चीजों का लगाएं भोग…
- जन्माष्टमी पर मेष राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को दूध-बादाम का भोग लगाएं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
- वृषभ राशि वाले कान्हा को धनिए की पंजीरी का भोग लगाएं। ऐसा करना इनके लिए शुभ रहेगा।
- मिथुन राशि वाले माखन-मिश्री का भोग लगाएं और श्रीगोपाल सहस्रनाम का पाठ करें।
- शुभ फल पाने के लिए कर्क राशि वाले पीले फलों का भोग लगाएं और नारायण-नारायण का जाप 108 बार करें।
- सिंह राशि वाले जन्माष्टमी पर दूध से बनी मिठाई का भोग लगाएं और विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।
- कन्या राशि वाले भगवान श्रीकृष्ण को गाय के दूध में मिश्री डालकर भोग लगाएं। साथ ही सफेद वस्त्र भी अर्पित करें।
- तुला राशि के लोग जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को तुलसी पत्र एवं दही का भोग लगाएं व गोपाल सहस्त्रनाम का पाठ करें।
- वृश्चिक राशि के लोग भगवान श्रीकृष्ण को शुद्ध शहद का भोग लगाएं और सफेद फूल अर्पित करें।
- धनु राशि वाले श्रीकृष्ण को पीले फलों जैसे केले, आम का भोग लगाएं और पीले कनेर के फूल अर्पित करें।
- मकर राशि वाले जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को पंचामृत का भोग लगाएं और पंचामृत से अभिषेक भी करें।
- कुंभ राशि वाले कान्हा को मावे से बनी मिठाई चढ़ाएं। इससे इनकी मनोकामना पूरी हो सकती है।
- मीन राशि वाले जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण को केशर मिश्रित दूध का भोग लगाएं।


ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2022: महालक्ष्मी योग में मनेगा श्रीकृष्ण का 5249वां जन्मोत्सव, जानें पूजा विधि, मुहूर्त और आरती


Janmashtami 2022: सपने में दिखें बाल गोपाल तो मिलते हैं शुभ फल, क्रोध में दिखें कान्हा तो ये है अशुभ संकेत

Janmashtami 2022: जन्माष्टमी पर घर ले आएं ये 5 खास चीज, धन लाभ के साथ-साथ जो चाहेंगे वो मिलेगा!