18 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसी दिन गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन देवी की कृपा से ही संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है और गुप्त सिद्धियां भी।

उज्जैन. 18 जुलाई, रविवार को आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि की नवमी तिथि है। इसी दिन गुप्त नवरात्रि का समापन हो जाएगा। इस दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इन देवी की कृपा से ही संसार के सभी सुखों की प्राप्ति होती है और गुप्त सिद्धियां भी। नवरात्रि के अन्य दिनों की तुलना में ये दिन कुछ ज्यादा ही खास माना जाता है। इस दिन कुछ विशेष उपाय करने से आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नवमी तिथि की रात 12 बजे के बाद अपने घर के मुख्य दरवाजे पर शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे दुर्भाग्य दूर हो सकता है।
2. किसी दुर्गा मंदिर में जाकर 9 कमल के फूल माता को अर्पित करें। इससे माता प्रसन्न होती हैं।
3. इस दिन किसी योग्य पंडित से दुर्गा सप्तशती का पाठ अपने घर में करवाएं। सुख-शांति बनी रहेगी।
4. किसी कुंवारी ब्राह्मण कन्या को उसकी पसंद के कपड़े दिलवाएं व साथ ही कुछ उपहार भी दें।
5. 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन में खीर जरूर बनवाएं। बालिकाओं को उपहार भी दें।
6. 11 सुहागिन स्त्रियों को लाल चूड़ियां व सिंदूर भेंट करें। इससे धन लाभ के योग बनते हैं।

गुप्त नवरात्रि के बारे में ये भी पढ़ें

गुप्त नवरात्रि में इन 5 दिन करें खरीदी और प्रॉपर्टी में निवेश, ये तिथियां भी रहेंगी खास

हरियाणा के पिंजौर में है 8वीं शताब्दी का भीमा देवी मंदिर, पांडवों से भी है इस शहर का संबंध

गुप्त नवरात्रि: खुदाई में निकला था ये देवी मंदिर, तंत्र सिद्धि पाने यहां दूर-दूर से आते हैं तांत्रिक

11 से 18 जुलाई तक रहेगी गुप्त नवरात्रि, तंत्र सिद्धि पाने के लिए की जाएगी 10 महाविद्याओं की पूजा

11 जुलाई को 2 शुभ योगों में होगी गुप्त नवरात्रि की शुरूआत, तंत्र सिद्धि के लिए खास ये है पर्व

गुप्त नवरात्रि: ग्रहों के अशुभ फल से बचने के लिए पूजा में देवी को चढ़ाएं राशि अनुसार फूल