इस बार 14 मार्च, शनिवार से मल मास शुरू होगा, जो 14 अप्रैल, मंगलवार तक रहेगा। ये मास भगवान विष्णु को विशेष रूप से प्रिय है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, इस महीने में भगवान विष्णु को कुछ खास चीजें चढ़ानी चाहिए। इससे भगवान विष्णु प्रसन्न होते हैं और किसी की भी किस्मत चमका सकते हैं। ये चीजें इस प्रकार हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. पीतांबर यानी पीले वस्त्र
ग्रंथों में भगवान विष्णु को पीतांबरधारी भी कहते हैं यानी पीले वस्त्र पहनने वाले। इसलिए मल मास में भगवान विष्णु के किसी मंदिर में पीले वस्त्र (धोती) अर्पित करें। इससे भगवान प्रसन्न होते हैं।

2. मोर पंख
मोर पंख भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के स्वरूप से जुड़ा हुआ है। इसलिए मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में मोर पंख या मोर मुकुट चढ़ाना चाहिए। इससे आपकी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।

3. बांसुरी
मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में बांसुरी चढ़ानी चाहिए। ये भी उनके श्रीकृष्ण अवतार के स्वरूप से जुड़ी हुई है। इससे घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

4. शंख
शंख के भी कई प्रकार हैं, उन्हीं में से एक है दक्षिणावर्ती शंख। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है। मल मास में भगवान विष्णु के मंदिर में ये शंख चढ़ाना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बन सकते हैं।

5. तुलसी की माला
भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण के मंत्रों का जाप तुलसी की माला से किया जाए तो शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। मल मास में विष्णुजी के मंदिर में तुलसी की माला भी चढ़ानी चाहिए।