सावन भगवान शिव की भक्ति का महीना है। इस महीने में कई आसान उपाय कर भगवान शिव को प्रसन्न किया जा सकता है। कुछ उपाय ऐसे भी हैं जिन्हें करने से धन लाभ के योग भी बनते हैं और व्यक्ति मालामाल भी हो सकता है।

उज्जैन. इस बार सावन मास की शुरूआत 14 जुलाई से हो चुकी है जो 11 अगस्त तक रहेगा। सावन का जितना धार्मिक महत्व और उतना ही ज्योतिषीय भी है। इस महीने में किए गए छोटे-छोटे उपाय बड़ा फायदा दिला सकते हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Remedies in Sawan) की मानें तो सावन के महीने में कुछ विशेष पौधे (Remedies for plants in Sawan) लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ये पौधे जैसे-जैसे बढ़े होते हैं वैसे-वैसे धन लाभ होने लगता है और देखते ही देखते एक साधारण व्यक्ति भी मालामाल हो सकता है। आगे जानिए इन पौधों के बारे में…

बेल का पौधा
भगवान शिव के बिल्व पत्र चढ़ाने का महत्व शिवपुराण आदि ग्रंथों में बताया गया है। इस पौधे में धन के देवता कुबेर का स्थान माना गया है। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को बहुत ही शुभ फल देने वाला माना गया है। इसे अपने घर के आस-पास लगाने से वास्तु दोष भी दूर होते हैं। सावन में इस पौधे को लगाएं और इसकी देखभाल करते रहें। ये पौधा जैसे-जैसे बढ़ा होगा आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता जाएगा।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

शमी का पौधा
वास्तु शास्त्र के अनुसार, शमी का पौधा शनि से संबंधित हैं और शनि शिव भक्त हैं। भगवान शिव को शमी के पत्ते विशेष रूप से चढ़ाएं जाते हैं। सावन में यदि शमी का पौधा लगाकर उसकी देखभाल की जाए तो इससे शिवजी के साथ-साथ शनिदेव भी प्रसन्न होते हैं और ग्रहों से संबंधित दोष भी दूर होते हैं। शमी के पौधे को वास्तु शास्त्र में बहुत ही शुभ माना गया है। 

धतूरे का पौधा
शिवजी की पूजा में धतूरा विशेष रूप से चढ़ाया जाता है। शिवपुराण के अनुसार महादेव को धतूरा चढ़ाने से सुयोग्य संतान पैदा होती है जो कुल का नाम रोशन करती है। सावन में यदि धतूरे का पौधा लगाया जाए तो इससे शिवजी अति प्रसन्न होते हैं और हर तरह की परेशानी से अपने भक्तों को बचाते हैं। इस पौधे के प्रभाव से धन से संबंधित हर परेशानी दूर हो सकती है। 

आंकड़े का पौधा
आंकड़े का पौधा बहुत ही आसानी से लग जाता है और इसकी ज्यादा देखभाल भी नहीं करनी पड़ती। आंकड़े के फूल भी शिव पूजा में विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। इसके कई प्रकार होते हैं जैसे सफेद और लाल आदि। सावन मास में यदि ये पौधा घर के आस-पास लगाया जाए तो इससे हमारे जीवन पर पॉजिटिव असर होता है साथ ही धन लाभ के योग भी बनते हैं।

चंपा का पौधा
भगवान शिव को चंपा के फूल भी विशेष रूप से चढ़ाएं जाते हैं। सावन में चंपा का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि ये पौधा किसी की भी किस्मत चमका सकता है और परेशानियां भी दूर करता है। इस पौधे को घर के आस-पास कहीं भा लगा सकते हैं या छोटे से गमले में घर में भी लगा सकते हैं। इस पौधे के प्रभाव से पैसों की आवक बनी रहती है और जीवन में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है।

ये भी पढ़ें-

Sawan Ke Upay: 29 दिन के सावन में रोज करें ये 7 आसान उपाय, दूर होंगे संकट और बनी रहेगी खुशहाली


Sawan 2022: शुभ फल पाने के लिए सावन में रोज करें शिवजी की पूजा, जानिए विधि, मंत्र, उपाय और आरती

Sawan 2022: सावन के पहले दिन 12 तस्वीरों में करें भगवान भोलेनाथ के 12 ज्योर्तिलिंग के दर्शन