आज (30 मई, सोमवार) ज्येष्ठ मास की अमावस्या है। इस दिन शनि जयंती (Shani Jayanti 2022 Upay) का पर्व मनाया जाता है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, इसी तिथि पर भगवान शनिदेव का जन्म हुआ था, इसलिए इस दिन प्रमुख शनि मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है।

उज्जैन. ऐसा कहा जाता है कि शनि जयंती पर यदि शनिदेव की पूजा विधि-विधान से की जाए तो हर परेशानी दूर हो सकती है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, अगर किसी कारण वश आप शनि जयंती पर मंत्र सहित पूजा नहीं कर पाएं तो कुछ खास चीजें चढ़ाने से भी शनिदेव प्रसन्न हो सकते हैं। इस खास चीजें बहुत आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं या फिर हमारे घर में ही मिल जाती हैं। आगे जानिए कौन-सी हैं वो 5 चीजें जो शनिदेव को चढ़ानी चाहिए…

1. शमी के पत्ते
शमी एक पौधा होता है जो हमारे आस-पास आसानी से मिल जाता है। इससे पत्ते शनिदेव को विशेष रूप से चढ़ाए जाते हैं। इसे शनि का पौधा भी कहा जाता है। इस पौधे में रोज पानी डालने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इसके पत्ते विशेष रूप से शनिदेव को चढ़ाए जाते हैं। इससे शनि दोष कम होता है और घर में सुख-शांति बनी रहती है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

2. काले तिल
हिंदू धर्म में तिल का विशेष महत्व है। पूजा-पाठ, श्राद्ध आदि में तिल का उपयोग विशेष रूप से किया जाता है, इसी तरह शनिदेव की पूजा में काले तिल का विशेष महत्व बताया गया है। काले तिल चढ़ाने से शनिदेव अपने भक्तों पर प्रसन्न होते हैं और उनकी हर मनोकामना पूरी करते हैं।

3. काली उड़द
काली उड़द भी शनिदेव को प्रिय है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव को काली उड़द चढ़ाने से बुरे वक्त टल जाता है और परेशनियां दूर हो जाती हैं। इसलिए शनिदेव को काली उड़द की खिचड़ी का भोग लगाया जाता है। ये भोग शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय होता है।

4. सरसों का तेल
शनिदेव की पूजा में तेल का उपयोग बहुत आवश्यक रूप से किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि शनिदेव का अभिषेक तेल से करने पर शनि दोष से मुक्ति मिलती है। जिन लोगों पर शनि की ढय्या और साढ़ेसाती का प्रभाव हो, उन्हें ये उपाय विशेष रूप से करना चाहिए।

5. नीले फूल
वैसे तो शनिदेव की पूजा में कोई भी फूल उपयोग किया जा सकता है, लेकिन नीले फूल शनिदेव को विशेष रूप से प्रिय होते हैं। इसलिए शनि जयंती पर शनिदेव को नीले फूल जरूर चढ़ाना चाहिए। 

ये भी पढ़ें

Shani Jayanti 2022: इन 8 वाहनों पर सवार होकर शनिदेव देते हैं शुभ-अशुभ फल


Shani Jayanti 2022: शनि के प्रभाव से मेष राशि वालों को होगा फायदा, कर्क वालों को बढ़ सकता है तनाव

Shani Jayanti 2022: 27 साल बाद 30 मई को बन रहा है त्योहारों का दुर्लभ योग, इस दिन एक साथ मनाएं जाएंगे 3 पर्व