साल 2021 का अंतिम सूर्यग्रहण 4 दिसबंर, शनिवार को होने जा रहा है। ये ग्रहण वृश्चिक राशि में होगा और भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसकी कोई भी धार्मिक मान्यता जैसे सूतक आदि मान्य नहीं होंगे। लेकिन जिन देशों में ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों पर इसका पूरा-पूरा प्रभाव देखने को मिलेगा।

उज्जैन. सूर्यग्रहण की शुरुआत 4 दिसंबर की सुबह 10.49 से होगी और मोक्ष दोपहर 03.07 पर। ग्रहण की कुल अवधि लगभग 4 घंटे रहेगी। ये सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका, अंटार्कटिका, ऑस्ट्रेलिया, अटलांटिक के दक्षिणी भाग और दक्षिण अफ्रीका में देखा जा सकेगा। जहां ये ग्रहण दिखाई देगा, वहां के लोगों को प्रभावित करेगा। चित्तौड़गढ़ के श्री कल्लाजी वैदिक विश्वविद्यालय के ज्योतिष विभागाध्यक्ष डॉ. मृत्युञ्जय तिवारी के अनुसार, आगे जानिए किस राशि पर कैसा होगा इस सूर्यग्रहण का प्रभाव…

मेष राशि
इस राशि के लिए ये ग्रहण सामान्यतया शुभ नहीं है, ग्रहण के बाद स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है। दुर्घटना आदि होने की संभावना है, इसलिए सचेत रहने की आवश्यकता होगी।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

वृष राशि
इस राशि के लिए ये ग्रहण शुभ रहेगा। राजनीतिक व सामाजिक क्षेत्र में मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी, व्यापार में कुछ नया प्रारम्भ हो सकता है।

मिथुन राशि
इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ रहेगा। किसी पुराने विवाद से छुटकारा मिलेगा। मनोकामना पूर्ण होने के संकेत हैं।

कर्क राशि
इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ नहीं है। मित्रों से अकारण वाद-विवाद हो सकता है, संतान की ओर से तनाव बना रहेगा ।

सिंह राशि
इस राशि के लिए यह ग्रहण शुभ व धन लाभ के संकेत दे रहा है। भूमि व भवन से जुड़ी समस्या का समाधान होगा।

कन्या राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह सूर्य ग्रहण का प्रभाव इस राशि के लिए शुभदायी है। साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

तुला राशि
इस राशि के लिए अशुभ प्रभाव रहेगा। वाणी पर नियंत्रण रखें और वाद-विवाद से बचें। स्वास्थ्य में गिरावट रह सकती है।

वृश्चिक राशि
इस राशि के लोगों को अधिक सावधान रहने की जरुरत है, क्योंकि सूर्य ग्रहण इसी राशि में रहेगा, जिसकी वजह से मन अशांत रह सकता है। कुछ तनाव इस ग्रहण के बाद संभव है, जिससे कार्य क्षेत्र में असुविधा हो सकती है।

धनु राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण व्ययकारक रहेगा। यानि इस ग्रहण के बाद खर्चें बढ़ सकते हैं। व्यर्थ की भागदौड़ बनी रहेगी, विदेश यात्रा के भी योग हैं।

मकर राशि
इस राशि पर सूर्यग्रहण का प्रभाव शुभ रहेगा। व्यापार में उन्नति होगी, वहीं नौकरी पेशा लोगों के लिए पदोन्नति के संकेत हैं। 

कुम्भ राशि
इस राशि के लोगों के लिए यह ग्रहण समाज में मान प्रतिष्ठा के साथ धनलाभ देने वाला होगा। भूमि भवन से जुड़ी समस्या का समाधान करने वाला होगा।

मीन राशि
इस राशि के लोगों के लिये इस सूर्यग्रहण का प्रभाव अशुभ रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में अरुचि रहेगी। नौकरी में स्थानांतरण के योग बनेंगे। पिता से अकारण वाद-विवाद हो सकता है।

सूर्य ग्रहण के बारे में ये भी पढ़ें

Solar Eclipse 2021: चतुर्ग्रही योग में 4 दिसंबर को होगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, भारत में नहीं देगा दिखाई

दिसंबर 2021 में चंद्रमा सहित ये 4 ग्रह बदलेंगे राशि, 4 दिसंबर को होगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण

4 दिसंबर को होगा साल का अंतिम सूर्यग्रहण, जानिए कहां दिखाई देगा व अन्य खास बातें