श्रीराम रक्षा स्त्रोत को रोज पाठ करने से बड़ी से बड़ी समस्या का समाधान हो सकता है।

उज्जैन. किसी के पास इतना समय न हो तो नीचे लिखा सिर्फ 1 मंत्र बोलने से भी श्रीराम रक्षा स्त्रोत का पाठ करने का पूरा फल मिल सकता है। जानिए क्या है पूरी विधि

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान श्रीराम के चित्र या मूर्ति की पूजा करें। फूल और फल चढ़ाएं। गाय के शुद्ध घी का दीपक भी जलाएं।
2. इसके बाद साफ आसन पर बैठकर तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। समय न हो तो सिर्फ 1 माला (108 बार) जाप भी कर सकते हैं-
संनद्ध: कवची खङ्गी चापबाणधरो युवा।
गच्छन् मनोरथान् नश्च राम: पातु सलक्ष्मण:।।
3. मंत्र जाप करने के बाद भगवान के सामने अपनी समस्या का निराकरण करने की प्रार्थना करें।
4. इस मंत्र के जाप से बीमारियां भी दूर हो सकती है और परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
5. किसी खास काम पर जाते समय भी इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे हर काम में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।