मान्यता है कि दिवाली पर धन लाभ से जुड़े खास उपाय करने से कंगाल व्यक्ति भी मालामाल बन जाता है। इसलिए इसे स्वयं सिद्धि मुहूर्त भी कहा जाता है।

उज्जैन. इस बार दिवाली 27 अक्टूबर, रविवार को है। अगर आप भी इस मौके का फायदा उठाकर अपनी गरीबी दूर करना चाहते हैं तो आगे बताए गए उपायों में से कोई भी 1 करें। इन उपायों को करने से पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. दीपावली की रात लाल चंदन और केसर घिसकर उससे रंगा हुआ सफेद कपड़ा यदि आप अपने गल्ले अथवा तिजोरी में बिछाएंगे तो उससे आपकी समृद्धि में हमेशा वृद्धि होगी।
2. यदि बहुत पैसा कमाने के बावजूद भी आप सेविंग नहीं कर पा रहे हैं तो दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के साथ-साथ कमल के फूल की भी पूजा करें तथा बाद में इस फूल को लाल कपड़े में बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी या लॉकर में रखें।
3. दीपावली की रात गाय के घी के दो दीपक जलाकर उन्हें किसी एकांत स्थान पर अपनी मनोकामना बताते हुए पर रख आएं। शीघ्र ही आपकी हर मनोकामना पूरी होने के योग बनेंगे।
4. यदि आप धन की कमी से जूझ रहे हैं तो दीपावली की रात लक्ष्मी-गणेश पूजन करते समय दक्षिणावर्ती शंख की पूजा करके उसे अपने धन स्थान पर रखें। इससे आपकी आर्थिक स्थिति में काफी सुधार आ सकता है।
5. यदि आप कर्ज से परेशान हैं तो लक्ष्मी पूजन के बाद गणेशजी की प्रतिमा को खड़ी हल्दी की माला पहनाएं। इससे आपकी परेशानी समाप्त हो सकती है।
6. धन लाभ के लिए दिवाली की शाम को पीपल के पेड़ के नीचे तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं। ये बहुत ही खास और अचूक उपाय है।
7. यदि आपको व्यवसाय में घाटा हो रहा है तो दीपावली पर बड़ के पेड़ के पत्ते पर सिंदूर व घी से ऊं श्रीं श्रियै नम: मंत्र लिखें और इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें।