वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को नृसिंह चतुर्दशी कहते हैं। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान विष्णु ने इसी दिन नृसिंह के रूप में अवतार लिया था। इस बार ये पर्व 6 मई, बुधवार को है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, इस दिन भगवान नृसिंह को प्रसन्न करने के लिए कुछ विशेष उपाय करने चाहिए। इससे जीवन में सुख-शांति बनी रहती है। ये उपाय इस प्रकार हैं-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. नृसिंह जयंती पर भगवान नृसिंह और देवी लक्ष्मी का अभिषेक गाय के दूध से करें। साथ ही लक्ष्मी-नृसिंह मंत्रों का जाप भी करते रहें।
2. धन लाभ के लिए भगवान नृसिंह को नागकेसर चढाएं। बाद में इसे अपने घर की तिजोरी या उस अलमारी में रख दें, जहां आप पैसे और गहने आदि रखते हैं।
3. अगर आपकी कुंडली में कालसर्प दोष है तो इस दिन किसी नृसिंह मंदिर में जाकर एक मोरपंख चढ़ा दें। इससे आपको राहत मिलेगी।
4. किसी कानूनी उलझन में फंसे है और कोर्ट-कचहरी में चक्कर लगाते हुए थक गए हैं तो नृसिंह चतुर्दशी पर भगवान को दही का प्रसाद चढ़ाएं।
5. अगर लंबे समय आप किसी बीमारी से परेशान हैं तो भगवान नृसिंह को चंदन का लेप चढ़ाएं।
6. भगवान नृसिंह को पीले वस्त्र और पीले फल जैसे केला, आम आदि चढ़ाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।