ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में शुक्र ग्रह को प्रेम और भौतिक सुखों व धन वैभव का ग्रह माना गया है। यदि शुक्र ग्रह की स्थिति ठीक न हो तो इससे भौतिक सुखों में कमी आने लगती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है।

उज्जैन. जिन लोगों की कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर होता है उनके प्रेम संबंधों में अड़चनें बनी रहती हैं या फिर वैवाहिक जीवन में समस्याएं आने लगती हैं। शुक्रवार को कुछ उपाय करने से शुक्र ग्रह मजबूत स्थिति में आ सकता है, जिससे जीवन में संपन्नता व खुशहाली आती है।

इस मंत्र का करें जाप
यदि शुक्र ग्रह के कारण आपके जीवन में आर्थिक तंगी उत्पन्न हो रही है तो प्रत्येक शुक्रवार और पूर्णिमा को शुक्र के इस मंत्र का जाप करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और आपकी रुपए-पैसों से जुड़ी समस्याएं दूर होती हैं- ऊं द्रां द्रीं द्रौं सः शुक्राय नमः।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

खाने में करें इन चीजों का उपयोग
सफेद चीजों को शुक्र ग्रह से संबंधित माना जाता है। शुक्र ग्रह को मजबूत करने के लिए खाने में सफेद चीजों जैसे, चावल की खीर, दूध, दही आदि का सेवन करना चाहिए। इससे शुक्र मजबूत होता है और शुभ परिणामों की प्राप्ति होती है।

करें देवी लक्ष्मी की पूजा
शुक्र ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए प्रत्येक शुक्रवार को विधि-विधान से देवी लक्ष्मी की पूजा करें। सुगंधित फूल अर्पित करें। इत्र चढ़ाएं। सफेद मिठाई का भोग लगाएं। इसके अलावा प्रत्येक पूर्णिमा तिथि पर श्रीसूक्त का पाठ करें। इससे धन लाभ होने के योग बनने लगते हैं।

इन बातों का भी रखें ध्यान

- यदि आप शुक्र ग्रह को मजबूत बनाना चाहते हैं तो साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।
- इसके अलावा इत्र का प्रयोग व दान करना चाहिए। 
- सफेद रंग के वस्त्रों व सफेद वस्तुओं को दान करना चाहिए।
- शुक्र ग्रह को मजबूत बनाने के लिए हमेशा महिलाओं का सम्मान करना चाहिए।
- किसी योग्य ज्योतिषी से सलाह लेकर हीरा धारण करें।
- गूलर का पौधा लगाएं और रोज उसमें जल चढ़ाएं।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

बड़े काम की चीज है नींबू, इसके आसान उपायों से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

धन लाभ के लिए करें इन 4 में से कोई 1 उपाय, दूर हो सकती है पैसों की परेशानी

Astrology: नौकरी-व्यापार में आ रही हैं परेशानी तो शनिवार को करें ये खास उपाय

Astrology: तुलसी के ये उपाय दूर कर सकते हैं आपकी पैसों की समस्या और वास्तु दो

Astrology: तंत्र और ज्योतिष उपायों में काम आती है इस पौधे की जड़ें, कंगाल को भी बना सकती हैं मालामाल