ग्रहों के दोष दूर करने के लिए ज्योतिष में कई उपाय बताए गए हैं। ये उपाय अलग-अलग चीजों से संबंधित हैं। कुछ उपाय पेड़-पौधे से जुड़े हैं।

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रफुल्ल भट्‌ट के अनुसार, अलग-अलग पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने से अलग-अलग फल मिलते हैं। पेड़-पौधों की सेवा करने से किसी भी व्यक्ति का समय बदल सकता है। जानिए किस मनोकामना को पूरा करने के लिए कौन से पौधे लगाना चाहिए...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. अशोक का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने से सभी परेशानियां और शोक दूर होते हैं।
2. नीम का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने से अच्छे स्वास्थ्य की प्राप्ति होती है। नीम औषधीय वृक्ष है, इसकी पत्तियों से त्वचा से जुड़ी कई बीमारियां दूर हो सकती हैं।
3. शिवजी के प्रिय बिल्व वृक्ष का पौधा लगाने से लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की प्राप्ति होती है।
4. पीपल का पौधा लगाकर उसकी देखभाल करने से शनि के दोष दूर होते हैं और कार्यों की बाधाएं दूर होती हैं।
5. शनि के दोषों को दूर करने के लिए शमी का पौधा लगाना चाहिए और उसकी देखभाल करनी चाहिए।
6. अगर कोई व्यक्ति छाया, फूल और फल देने वाले वृक्ष का पौधा लगाता है और उसकी देखभाल करता है तो उसकी कुंडली के पितृदोष शांत हो सकते हैं।