Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में कई तरह के नियम बताए गए हैं। इन बातों का ध्यान रखा जाए तो कई तरह की परेशानियों से बचा जा सकता है। घर में किस तरह की तस्वीरें होनी चाहिए। इसके बारे में भी वास्तु शास्त्र में बताया गया है। 

उज्जैन. हर घर में तस्वीरें जरूर होती हैं। क्योंकि इससे घर की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। कुछ लोग ऐसी तस्वीरें घर में लगा लेते हैं जिससे घर में निगेटिविटी बढ़ने लगती है। ऐसी तस्वीरें भूलकर भी नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips For Money) में एक ऐसे पक्षी के बारे में बताया गया है, जिसकी तस्वीर घर में लगाना बहुत ही शुभ माना गया है। ये पक्षी है हंस। इसकी तस्वीर ऑफिस या दुकान में भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से पॉजिटिविटी बढ़ती है और शुभ फल मिलते हैं। इससे जीवन में शांति, समृद्धि और खुशहाली भी आती है। आगे जानिए हंस की तस्वीर का वास्तु शास्त्र में महत्व…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पॉजिटिविटी बढ़ाती है हंस की तस्वीर
हिंदू धर्म ग्रंथों में हंस को एक बेहद ही पवित्र पक्षी माना गया है। ये देवी सरस्वती का वाहन है। भगवान विष्णु ने भी एक बार हंस के रूप में अवतार लिया था, इसका वर्णन श्रीमद्भागवत में मिलता है। इसलिए हंस की तस्वीर घर, ऑफिस या दुकान में लगाने से नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है और सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है। 

धन लाभ के लिए यहां लगाएं हंस की तस्वीर
हंस का चित्र घर या कार्यस्थल पर लगाने से मन में सकारात्मक विचार आते हैं और लोग प्रसन्न रहते हैं। अगर आप धन, सुख-समृद्धि की चाह रखते हैं तो आपको घर के हॉल में एक सफेद हंस की बड़ी तस्वीर लगाना चाहिए, क्योंकि एक हंस धन का प्रतीक माना गया है। माना जाता हैं कि हंस की तस्वीर लगाने से धन की देवी माता लक्ष्मी जी वहां रहने वालों पर प्रसन्न होती हैं।

बच्चों की स्टडी टेबल पर भी रख सकते हैं इसे
बच्चों की स्टडी टेबल पर हंस की तस्वीर जरूर रखनी चाहिए, इससे बच्चों का पढ़ाई-लिखाई में लगता है, ऐसी मान्यता है। चूंकि हंस देवी सरस्वती का वाहन है तो इसका प्रभाव बच्चों पर जरूर पड़ता है। अगर आप चाहते हैं कि पति-पत्नी के बीच हमेशा सम्मान, प्रेम बना रहे तो इसके लिए आपको बेडरूम में दो हंसों के जोड़े की तस्वीर लगानी चाहिए।

ये भी पढ़ें-

Shraddh Paksha 2022: कैसा होता है श्राद्ध पक्ष में जन्में बच्चों का भविष्य, क्या इन पर होती है पितरों की कृपा?


Shraddh Paksha 2022: इन 3 पशु-पक्षी को भोजन दिए बिना अधूरा माना जाता है श्राद्ध, जानें कारण व महत्व

Shraddha Paksha 2022: कब से कब तक रहेगा पितृ पक्ष, मृत्यु तिथि पता न हो तो किस दिन करें श्राद्ध?