पुष्य का नक्षत्रों में विशेष महत्व है। दीपावली से पहले आने वाले पुष्य नक्षत्र में की जाने वाली हर प्रकार की खरीदारी अक्षय फल प्रदान करने वाली होती है।

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, पुष्य नक्षत्र का स्वामी शनि है। शनि वृद्धि करने वाला एवं लंबे समय तक रहने वाला ग्रह है, इसलिए इस नक्षत्र में खरीदी गई वस्तु लंबे समय तक साथ देती है और लाभ भी देती है। इस दिन पुष्य नक्षत्र 21 अक्टूबर की दोपहर 2.22 से 22 अक्टूबर की दोपहर 1.15 बजे तक रहेगा। जानिए इस दिन राशि अनुसार क्या खरीदना या कहां इन्वेस्ट करना आपके लिए शुभ रहेगा-

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

मेष- मेष राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि के लोगों को शेयर, केमिकल, चमड़े, लोहे से संबंधित काम में निवेश करने से बचना चाहिए। 

वृषभ- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के लोगों को अनाज, कपड़ा, चांदी, शकर, परफ्यूम, दूध और उससे बने पदार्थ, वाहन में लगने वाली चीजें, कपड़े संबंधी शेयर और रत्नों में निवेश करने या खरीदने से लाभ प्राप्त होगा। 

मिथुन- इस राशि का स्वामी बुध है। बुध व्यापार करने वालों को लाभ देने वाला ग्रह है। इस राशि के लोगों के लिए सोने में निवेश करना लाभदाई होगा। इसके अलावा कागज, लकड़ी, पीतल, गेहूं, दालें, कपड़ा, स्टील, वाद्य यंत्र आदि का व्यापार, खरीदने या उसमें निवेश करने से लाभ होगा। 

कर्क- कर्क राशि का स्वामी चंद्र है। इस राशि वालों को चांदी, चावल, शकर और कपड़ा उत्पाद करने वाली कंपनियों के शेयर, प्लास्टिक, अनाज, बच्चों के खिलौने खरीदने या फायनेंस कंपनियों में निवेश करना लाभदायी होगा। 

सिंह- इस राशि का स्वामी सूर्य है। इन्हें सोना, गेहूं, कपड़ा, औषधियों, रत्नों, सौंदर्य सामग्री, इत्र, शेयर और जमीन-जायदाद में निवेश से लाभ होगा। 

कन्या- इस राशि का स्वामी बुध है। इन लोगों को शिक्षा, सोना, औषधियों, केमिकल, फर्टीलाइजर्स, चमड़े से बने सामान, खेती में निवेश करना लाभदायी होगा। 

तुला- इस राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि वालों को लोहा, सीमेंट, स्टील, दवाइयों, केमिकल, चमड़े, फर्टीलाईजर्स, कपड़ा, तार, इस्पात, तेल में निवेश करने या खरीदने से लाभ होगा। 

वृश्चिक- इस राशि का स्वामी मंगल है। इस राशि वालों को जमीन, मकान, दुकान, खेती, सीमेंट, रत्नों, खनीजों, खेती एवं मेडिकल के उपकरण खरीदने से लाभ हो सकता है। 

धनु- इस राशि का स्वामी गुरु है। विशेषकर सोने और अनाज का व्यापार करने वालों को लिए। इस राशि वालों को निवेश के लिए भी इन्हीं वस्तुओं पर ध्यान देना चाहिए। 

मकर- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि के स्वामी को लोहा, इस्पात, केबल, तेल सभी प्रकार के, खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, यंत्र, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण आदि का व्यापार करने या उसमें निवेश करने या खरीदने से लाभ होता हैं। 

कुंभ- इस राशि का स्वामी शनि है। इस राशि वालों को लोहा, इस्पात, केबल, तेल सभी प्रकार के खाद्य सामग्री, इलेक्ट्रॉनिक्स सामान, यंत्र, खनिज पदार्थ, खेती उपकरण, वाहन, मेडिकल के उपकरण, वस्त्र, इत्र खरीदने या उसमें निवेश करने से लाभ होगा। 

मीन- इस राशि का स्वामी गुरु है। इस राशि में वर्तमान में गुरु की दृष्टि है। इनके निवेश के लिए आभूषण, रत्न, सोना, अनाज, कपास, चांदी, शकर, चावल, औषधियां, सौदर्य सामग्री, दूध से बने पदार्थ, पशुओं का व्यापार करने और उसमें निवेश करने या खरीदने से लाभ होता है।