राजधानी लखनऊ में जालसाजों ने भाई बहन को स्वास्थ्य की नौकरी दिलाने का झांसा देते हुए 30 लाख की ठगी कर ली। पीड़ित के अनुसार,  ठगी का पता चलने पर जब उन्होंने अपनी रख रकम वापस मांगी तो जालसाजों ने उनसे किनारा करना शुरू कर दिया।  जिसके बाद पीड़ितों ने गुरुवार को आरोपियों के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया गया है। 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश(Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ में जालसाजों की ओर से अलग अलग तरीके अपनाकर ठगी(Fraud) के मामले सामने आते ही रहते हैं। ऐसा ही एक नया मामला सामने आया, जहां जालसाजों ने स्वास्थ्य विभाग(health department) में बहन और भाई की नौकरी लगवाने का झांसा देते हुए 30 लाख रुपये हड़प लिए। नियुक्ति नहीं होने पर पीड़ितों ने रुपये वापस मांगे थे। जिस पर आरोपी टाल मटोल करता। जिसके बाद पीड़ितों ने गोमतीनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

ठग ने प्रति व्यक्ति तय की थी 15 लाख की डील 
मिली जानकारी के अनुसार, विशालखंड निवासी देवेंद्र कुमार की पहचान मऊ निवासी अभिषेक राय उर्फ विक्की से थी। वर्ष 2019 में मुलाकात होने पर अभिषेक ने स्वास्थ्य विभाग में भर्तियां निकलने की जानकारी दी थी। उसका दावा कि विभाग के बड़े अधिकारियों से जान पहचान हैं। उनसे पता चला है कि रुपये खर्च करने पर नियुक्ति आसानी से हो सकती है। पूर्व परिचित होने के कारण देवेंद्र ने भरोसा कर लिया। उन्होंने भाई और बहन की नौकरी लगवाने के लिए अभिषेक से बात की थी। इस पर अभिषेक ने 15 लाख रुपये प्रति व्यक्ति का खर्च बताया था।

पैसा वापस न करने पर जालसाजों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर
 पीड़ित के अनुसार, 30 लाख रुपये लेने के बाद अभिषेक का व्यवहार बदल गया। नौकरी के लिए पूछताछ करने पर वह टाल मटोल करता रहा। देवेंद्र के मुताबिक मऊ स्थित अभिषेक के घर पहुंचने के बाद भी उन्हें रुपये वापस नहीं मिले। ठग से परेशान हो चुके देवेंद्र ने एसीपी गोमतीनगर श्वेता श्रीवास्तव से मिल कर घटना की जानकारी दी थी। इसके बाद गोमतीनगर कोतवाली में बुधवार को अभिषेक समेत तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।