कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पति ने एसपी क्राइम से 16 दिसंबर को शिकायत की थी। इसमें चार नामजद समेत 35 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कल पीड़िता अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उसने अपने बयान छह लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। 

बरेली (उत्तर प्रदेश) । महिला से एक साल में 39 लोगों के गैंगरेप करने की बात सामने आ रही है। पीड़िता के विरोध करने पर दरिंदे उसके मुंह में कपड़ा ठूंस देते थे और फिर उसे नग्न अवस्था में मारते पीटते थे। इतना ही नहीं इसके बाद चार-पांच लोग उसे अपने हवस का शिकार बनाते थे। उन्होंने इसका वीडियो भी बनाया है। इनमें महिला चार लोगों को जानती भी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दबाव के बाद केस दर्ज
महिला ने 39 लोगों के खिलाफ दुष्कर्म की एफआईआर दर्ज कराई है। महिला के लगातार दबाव के बाद बरेली के कैंट थाना में यह केस दर्ज किया गया है। एसएसपी ने सीओ प्रथम को जांच सौंपी है।

पीड़िता ने दर्ज कराया बयान
कैंट क्षेत्र के एक गांव की महिला और उसके पति ने एसपी क्राइम से 16 दिसंबर को शिकायत की थी। इसमें चार नामजद समेत 35 लोगों पर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। कल पीड़िता अपने पति के साथ बयान दर्ज कराने पहुंची थी। उसने अपने बयान छह लोगों के नाम दर्ज कराए हैं। 

ग्रामीणों ने दिया धरना
दूसरी ओर उसी गांव के लगभग 50 ग्रामीण भी सीओ सिटी के कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने शनिवार को कथित पीडि़त के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने बाद में सर्कल अधिकारी अशोक कुमार से मुलाकात की, जिन्होंने उन्हें मामले में निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया। 

महिला का शराबी है पति 
ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि महिला ने पति के 2.50 लाख रुपये चुकाने के लिए कहे जाने के बाद फर्जी दुष्कर्म के मामले दर्ज किए थे। उसने इन 39 लोगों से उधार लिया था। महिला का पति शराबी है और उसने कई लोगों से पैसे उधार लिए हैं। अपनी संपत्ति बेचकर पैसे लौटाने का वादा किया था। जब उसने अपनी संपत्ति बेच दी और पैसे वापस करने के लिए कहा गया, तो उसने अपनी पत्नी का इस्तेमाल किया। वहीं, एसएसपी शैलेश पांडेय ने कहा कि जांच अभी चल रही है। हमने उन्हें आश्वासन दिया है कि जांच तथ्य और सबूत पर की जाएगी और सुनिश्चित की जाएगी। 

(प्रतीकात्मक फोटो)