यूपी के सुल्तानपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

सुल्तानपुर (Uttar Pradesh). यूपी के सुल्तानपुर में 85 साल की बुजुर्ग महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उसके साथ मारपीट भी की। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या है पूरा मामला
मामला कोतवाली नगर के दक्षिणी सीमा पर स्थित एक गांव का है। जानकारी के मुताबिक, यहां रहने वाली बुजुर्ग महिला बीते 5 दिसंबर की शाम बाजार से अपने घर जाने के लिए ऑटो में बैठी। ऑटो चालक महिला को घर पहुंचाने के बजाय रास्ता भटक गया और उत्तरी गांव के पास बुजुर्ग को उतार चला गया। इस दौरान एक युवक ने महिला को रास्ता बताने के बहाने अपनी साइकिल पर बैठा लिया और सुनसान जगह ले गया। जहां आरोपी ने बुजुर्ग के साथ रेप और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। विरोध करने पर महिला को बुरी तरह पीटा। किसी तरह घर पहुंची महिला ने परिवारवालों को आपबीती बताई। जिसके बाद कोतवाली में केस दर्ज कराया गया।

पुलिस का कुछ और ही कहना
पुलिस अधीक्षक हिमांशु कुमार ने बताया- महिला मानसिक रूप से अस्वस्थ है। 5 दिसंबर को एक साइकिल सवार ने नशे में घर ले जाने के बहाने दुष्कर्म किया। मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। महिला का मेडिकल टेस्ट भी कराया गया है।